उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल यादव ने कफन चोरों को सजा दिए जाने की उठाई मांग | Shivpal Yadav

कफन चोरों पर कार्रवाई की दैनिक जागरण की खबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अौर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा कि कफन की चोरी शर्मनाक अौर दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एेसे लोगों को चिह्नित कर सख्त सजा दी जाए।  

Shivpal Yadav: Loot in mining sector during SP and BSP regimes | India  News,The Indian Express

पूर्व मंत्री ने अपने पदाधिकारियों अौर कार्यकर्ताअों को अादेश दिए हैं कि मानवता के अपराधियों के निंदनीय कृत्यों का राजफाश करें। इंसानियत को कलंक करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई कराएं। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना की कहर से लोग परेशान हैं। एेसे में शवों के कफन, रामनामी दुपट्टा, बांस-खपच्ची अौर कलवा चोरी करके फिर से बाजार में बेचा जाना शर्मनाक व बेहत दुर्भाग्यपूण है। मानवता के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। एेसे लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए, जो जनता की मजबूरियों का फायदा उठा रहे हैं। दवा, इलाज अौर अॉक्सीजन सिलिंडर को लेकर पिछले दिनों जमकर कालाबाजारी हुई। लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।  

Like us share us

Related Articles

Back to top button