अपराधताजा खबरेबड़ी खबरराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

बाइक की डिग्गी में रखा ज़ेवरों से भरा बैग पलक झपकते हुआ चोरी कैमरे में कैद हूई वारदात

सूचना संसार। राजस्थान के सीकर में सीसीवीटी में कैद हूई दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना। जानकारी के मुताबिक घटना सीकर बाजार की है जहां चिरंजीलाल न्यू हाउसिंग बोर्ड शिवसिंहपुरा का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के साथ ज्वेलरी की खरीददारी के लिए आया हुआ था। शॉपिंग करने के बाद उन्होंने खरीदे हुए गहने अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिये। लेकिन रास्ते में जब उन्होंने किसी काम से बाइक की डिग्गी खोली तो देखा कि उसमें गहनों का बैग नहीं था। फिर उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवायी। पुलिस ने शिकायत के बाद जब इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसके बाद सभी के होश उड़ ये। दरअसल, जब दोनों पति-पत्नी गहनों का बैग बाइक में रखकर वहां से जाने लगते हैं तभी वहां पीछे से एक शख्स बाइक की डिग्गी से बड़ी ही चालाकी से गहने निकालकर फरार हो जाता है और दोनों पति-पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगती है। बताया जाता है कि चोरी हुए सामान में एक मोबाइल, सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स की जोड़ियां, तीन चांदी की अंगूठी, एक चांदी की चेन समेत कुछ आभूषण और भी थे। फिलहाल पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाला चोर इतना शातिर था कि उसने महज 25 सेकंड के अंदर इस पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button