राजनीति
-
शिवपाल और राजभर से अखिलेश ने पत्र जारी कर कहा जहां मिले सम्मान, वहां चले जाइए | LATEST NEWS
लखनऊ,23 जुलाई 2022 । यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से सपा गठबंधन में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर की क्रास वोटिंग से सपा नाराज है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शिवपाल और राजभर को आजाद कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को शिवपाल और ओपी राजभर को अलग-अलग पत्र जारी कर कहा कि अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं जाइए, आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। राजभर को पत्र जारी कर सपा ने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहै हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। सपा के लेटर पर अब ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत है। मैं कहता रहा, लड़ता रहा लेकिन कुछ हुआ नहीं। अखिलेश अपनी मर्जी से काम करते हैं। राजभर ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सब कुछ साफ हो जाएगा। सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकीचिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रासवोटिंग की। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।
-
कांग्रेस में फिर तूफान, हरीश रावत पर पैसे लेकर टिकट बांटने का लगा आरोप | Latest News Update
देहरादून (आरएनएस) । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद प्रदेश कांग्रेस के भीतर तूफान खड़ा हो गया…
-
महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने उठाए हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल, जानें किस नेता ने क्या कहा : Karnataka Hijab
कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में विवाद का केंद्र बने हिजाब विवाद (Hijab Row) पर आज हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है।…
-
प्रदेश मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, वेस्ट यूपी के किन चेहरों को मिल सकती है जगह ! | Latest News Update
प्रदेश में दोबारा सत्तासीन हुई भाजपा सरकार मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर…
-
14 मार्च से शुरु होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, 19 घंटे का अतिरिक्त कार्य समय मिलेगा | Budget Session 2nd Phase
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लगातार कम होते मामलों के बीच, राज्यसभा और लोकसभा में बजट सत्र के…
-
उत्तर प्रदेश में अब विधान परिषद के चुनाव, 13 अप्रैल तक जारी रहेगी आचार संहिता | UP MLC Election 2022
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब विधान परिषद स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। इसके…
-
लाकडाउन में देश ने देखा पुलिस का मानवीय चेहरा, लोगों को धारणा बदलने की जरूरत | PM Modi in Gujarat
चार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के…
-
पंजाब में नहीं चला दलित फैक्टर, जात पात के मुद्दे को जनता ने नकारा | Punjab Election Result 2022
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस ने पंजाब…
-
UP में बड़ी जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे CM योगी, विकास और सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद | UP Election Result 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे…
-
हाई कोर्ट ने सांसद आजम खां को दी जमानत, सरकारी लेटर हेड के दुरुपयोग के मामले में राहत | latest News Update
रामपुर में जमीन के कब्जे के कई मामलों के साथ अन्य केस में सजा मिलने के बाद जेल में बंद…