Deepika Padukone ने शहनाज गिल स्टाइल में किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश | Bollywood Update

बॉलीवुड के मनचले और एनर्जीटिक अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सबसे खास बर्थडे विश रही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को शहनाज गिल स्टाइल में बर्थडे विश किया है। इस वीडियो को देख आप भी कहेंगे सो क्यूट।

Deepika wished husband Ranveer Singh on his birthday in a funny way, you  will be blown away after watching the video | My India News

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही एक साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इसमें खूब मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को दीपिका और रणवीर के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद दीपिका और रणबीर ने करीब छह सालों तक डेट किया। छह साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी कर ली थी। इस वीडियो को दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘क्योंकि आज तुम्हारा बर्थडे है, मैं इस बात से संतुष्ट हो जाउंगी कि त्वाड्डा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता कुत्ता है। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे फेवरेट पर्सन’।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख रणबीर और दीपिका के फैंस तो खुश होने वाले हैं साथ ही साथ शहनाज गिल के फैंस भी बेहद खुश होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वीडियो में रणबीर और दीपिका ‘त्वाड्डा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ पर डांस कर रहे हैं।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *