
चेन्नई । केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को जेन जी और जेन अल्फा पीढ़ियों से नेतृत्व संभालने एवं जिम्मेदारी उठाने का आह्वान करते हुए युवा स्नातकों से आग्रह किया कि वे देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और यह सोचने के बजाय कि देश ने उनके लिए क्या किया है, यह पूछें कि वे देश के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। सीतारमण ने यहां डॉ. एम.जी.आर. शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश युवाओं की आकांक्षाओं को सुनने के लिए तैयार है, लेकिन वे दायित्व एवं नागरिक कर्तव्य की गहरी भावना के साथ आगे आएं। उन्होंने कहा, चाहे आप स्वयं को जेन जी कहें या जेन अल्फा, हम सभी आपकी बात सुनने के लिए तैयार हैं।

लेकिन आपको इस बारे में सोचना होगा कि आपके आस-पास क्या हो रहा है, आपकी क्या भूमिका है और आपके जरिए देश के लिए क्या हासिल किया जा सकता है। वित्त मंत्री ने उत्तीर्ण होने वाले छात्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व संभालने और राष्ट्रीय हित से कभी समझौता न करने का आग्रह किया। उन्होंने दुनिया भर में जारी उन संघर्षों की ओर इशारा किया जिनमें नागरिकों को अपनी ही भूमि से विस्थापित होना पड़ा है। सीतारमण ने कहा, नेतृत्व संभालिए। आपको नेतृत्व करना होगा और देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। देश के सुरक्षित और मजबूत रहने पर ही हमारे पास रहने के लिए घर होगा। हमें कभी भी अपने देश का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करते हुए सीतारमण ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों जैसी अभूतपूर्व वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने आर्थिक स्थिरता बनाए रखी है और 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। उन्होंने इस स्थिरता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत राजनीतिक नेतृत्व को दिया।
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
आज दिनांक 06.10.2026 को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना दही परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी पर्वों के …
मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो प्रभारी उ0नि0 मीना द्वारा मय टीम शक्ति मोबाइल के साथ जनपद के निराला पार्क, पन्नालाल पार्क के आसपास स्थित कोचिंग सेंटर, स्टेशन रोड एवं श्याम कुमारी सेठ विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से बैठे युवकों …
भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों में बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना हो लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में रविवार को आयोजित …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिन में लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से …
ओबीसी, दलित; ब्राह्मण और ठाकुर चेहरों का संतुलन, भाजपा के राज्यसभा दांव में 2027 का संदेश
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित, ब्राह्मण, ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने के साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को संसद भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने धर्मपाल सिंह लोधी, राधाकांत ओझा, …
भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा
यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट
उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय …
UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर …
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ ही अधिकारियों को डेडलाइन दे दी कि इनमें से कोई दोबारा आया तो सख्त कार्रवाई तय। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर उचित …
पितृ पक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में लिखा, औरंगजेब ने पिता शाहजहां को पानी के लिए तरसाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर सोमवार को प्रकाशित होने वाली इस बार की पाती आज बेहद चर्चा में हैं। उन्होंने पितृ पक्ष पर अपनी पाती में औरंगजेब और शाहजहां का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी। उन्होंने पितृ पक्ष को अतीत …



