अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यस्वास्थ्य

तेज़ रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में घायल बाइकसवार गम्भीर रूप से हुआ घायल

बहराइच। जनपद के तहसील कैसरगंज इलाके में तेज रफ्तार पिकप की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं जिसमे आए एक कि हालत गम्भीर होने पर बहराइच अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगना पारा इलाके के पास की है। जहां पर बाइक सवार को पिकअप ने ठोकर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार पंकज उर्फ रामजी शुक्ला पुत्र संजय निवासी फखरपुर बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार अपने एक अन्य साथी मुन्ना पुत्र राजकुमार के साथ भगड़वा काम से गए हुए थे और काम निपटाने के बाद दोनों वापस आ रहे थे। तभी पिकअप की ठोकर से दोनों घायल हो गए। इस हादसे में पंकज बुरी तरह जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।

https://shuru.page.link/Md7zwNjUnhrsMqD2A

Like us share us

Related Articles

Back to top button