फोर्थ इंडिया प्रेस एशोसिएशन (फीपा) के बुंदेलखंड प्रभारी बने पत्रकार आशीष सागर दीक्षित… | Soochana Sansar

फोर्थ इंडिया प्रेस एशोसिएशन (फीपा) के बुंदेलखंड प्रभारी बने पत्रकार आशीष सागर दीक्षित…

@सूचना संसार / फीपा एडमिन

  • फोर्थ इंडिया प्रेस एशोसिएशन ( फीपा) लखनऊ / कानपुर का प्रादेशिक/राष्ट्रीय एवं जन-पत्रकारिक संगठन है।
  • आशीष सागर दीक्षित व्हिसिल ब्लोअर / पर्यावरण एक्टिविस्ट / द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड के न्यासी / दैनिक सूचना संसार प्रिंट व डिजीटल न्यूज़ प्लेटफार्म के संवाददाता है।
  • समाजवादी सरकार मे बुंदेलखंड पेयजल विशेषज्ञ समिति के सदस्य रहें है। व 12 राष्ट्रीय / राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त व्हिसिल ब्लोअर है।
  • बुंदेलखंड के माफियाओं एवं सफेदपोश लोगों से संघर्ष का डेढ़ दशक का जनसेवी / पत्रकारिक अनुभव है। जिसने उन्हें ब्यूरोक्रेसी के सिस्टम से न्यायालय तक की पाठशाला मे पारंगत किया है।
  • फ्रेंच व जर्मन मीडिया इनके साहसी गतिविधियों पर विशेष डाक्यूमेंट्री बना चुकी है, खबर मे लिंक दिया जा रहा है।
  • तीन सरकारी नौकरी छोड़कर समाजकार्य मे परास्नातक युवा वर्ष 2009 से विंध्याचल पट्टी पर भ्रष्टाचार / सूचनाधिकार खुलासे और ज़मीनी मुद्दों पर सक्रिय है।

लखनऊ / बुंदेलखंड /बाँदा। गत 15 अप्रैल को बाँदा निवासी आशीष सागर दीक्षित को राजधानी लखनऊ व कानपुर प्रान्त के पत्रकारिक संगठन ‘फोर्थ इंडिया प्रेस एशोसिएशन’ (फीपा) ने ‘बुंदेलखंड प्रभारी’ नियुक्त किया है। इस निर्णय की जानकारी देते हुए फोर्थ इंडिया प्रेस एशोसिएशन (फीपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुशवाहा व राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण सिंह चन्देल ने बताया कि विंध्याचल अवधि क्षेत्र और यूपी-एमपी तक संगठन विस्तार की ज़िम्मेदारी युवा पत्रकार एवं व्हिसिल ब्लोअर आशीष सागर दीक्षित को दी गई है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता जींवन को आत्मसात करते हुए इन्होंने हासिये पर संघर्ष किया है। उत्तरप्रदेश के साथ भारत वर्ष मे लगातार पत्रकारो पर रोजाना व्यवस्था के हमले, पत्रकारो की हत्या और पुलिसिया सिस्टम का मकड़जाल उनकी प्रेस अभिव्यक्ति को बाधित करता है। श्री अरुण सिंह चन्देल ने बताया कि वॉयस आफ प्रेस फ्रीडम, पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों, व्हिसिल ब्लोअर के जींवन सुरक्षा मुद्दों पर जन-पैरवी करना फीपा के सार्वभौमिक उद्देश्यों मे समाहित है। इस खबर पर सोशल मीडिया फेसबुक / व्हाट्सएप पर उन्हें शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है। लिंक नीचे है…

https://www.facebook.com/share/p/164LtSQGJ6/

आशीष सागर पर बनी विदेशी मीडिया की डाक्यूमेंट्री लिंक नीचे है –

https://youtu.be/jWOlugUj4Qk?si=7dInXYMDpUkqnt3g

https://x.com/AshishsagarD/status/1685616476722778112?t=BoOUBT2FV9VATQ0iGbszbg&s=19

आशीष सागर के जींवन परिचय पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://ashishsagarptb.com/introduction

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *