ताजा खबरेबॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan| की डिलीवरी डेट आयी सामने, डैड रणधीर कपूर ने बताया, परिवार में कब आएगा नया सदस्य

Image result for kareena kapoor

कपूर खानदान फ़िलहाल राजीव कपूर के निधन का शोक मना रहा है। 9 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से राजीव का देहांत हो गया। शाम को ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। दुख की इस घड़ी के बीच परिवार अब एक नये सदस्य के आने का इंतज़ार कर रहा है। रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर ख़ान प्रेग्नेंसी के आख़िरी चरण में हैं और जल्द बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अब उनकी डिलीवरी डेट के बारे में जानकारी सामने आयी है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने डेट का खुलासा किया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणधीर कपूर ने एक स्टेटमेंट में बताया कि करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी है। करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान का यह दूसरा बच्चा होगा। दोनों का चार साल का एक बेटा तैमूर है। करीना मंगलवार को अपने चाचा राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंची थीं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस तस्वीर में करीना के दादा राज कपूर अपने तीनों बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं। 

राजीव तीनों भाइयों में सबसे छोटे और सिर्फ़ 58 साल के थे। पिछले साल परिवार ने ऋषि कपूर और रितु नंदा को खोया था। रितु, राज कपूर की बड़ी बेटी थीं। बहरहाल, करीना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में काफ़ी एक्टिव रही हैं और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपडेट्स देती रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये, जिनमें वो प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती दिख रही हैं। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button