पति की मौत से गहरे सदमे में हैं मंदिरा बेदी, पांच दिन बाद छलका दर्द | Bollywood Update

मंदिरा बेदी के लिए 30 जून का दिन काल बनकर आया। उनके पति राज कौशल का निधन इसी दिन हुआ। इस खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया। इस खबर के आने के बाद राज कौशल का परिवार और उनके दोस्त गहरे सदमे में आ गए थे। वहीं अब उनके निधन के करीब पांच दिन बाद मंदिरा बेदी ने पति के अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। बल्कि उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखने के बजाय टूटे दिल वाली ईमोजी शेयर की है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंदिरा इस वक्त किस दौर से गुजर रही हैं। मंदिरा की इस पोस्ट पर उनके कई दोस्त कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। मौनी रॉय, आशीष चौधरी, अनीता हसनंदानी, वाहबीज दोराबजी जैसे कई सितारों में उन्हें सांत्वना दी है।

Mandira Bedi inconsolable at husband's funeral, bids an emotional good bye  [Video]

वहीं इससे पहले मंदरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की डीपी भी बदली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंदिरा बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी को ब्लैक मार्क लगा लिया है। अब अभिनेत्री की डीपी पर उनकी कोई तस्वीर नहीं दिख रही है। जाहिर है कि मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर ब्लैक मार्क की डीपी लगाकर पति राज कौशल के लिए शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि राज कौशल का निधन 30 जून की सुबह हुआ था। इस खबर ने न सभी को हैरान कर दिया था। अचानक हुई राज कौशल की मौत पर किसी को यकीन ही नहीं रहा था। राज कौशल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। 30 जून को सुबह करीब 4:30 बजे राज कौशल ने आखिरी सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।

मंदिरा बेदी पिछले पांच दिनों से अपने पति के निधन से गहरे सदमे में थीं। अब मंदिरा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपने पति को याद किया है। इन तस्वीरों में मंद‍िरा और राज दोनों एक साथ हाथ में ड्र‍िंक का ग्लास लेकर बैठे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों किसी चीज का जस्न मना रहे हैं। दोनों के गले में एक मेडल भी नजर आ रहा है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *