newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

PM Modi के जनसेवा कार्यकाल के 25 साल पूरे, लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन; सीएम योगी रहेंगे मौजूद.

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बुधवार को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करेंगे, जिसके उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जीपीओ लखनऊ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी वाराणसी में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मोदी का संबोधन सुनेंगे।

भाजपा की ओर से निर्धारित कार्यक्रम सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को नोएडा, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में पहले राजनाथ सिंह का दस मिनट का संबोधन होगा। उसके बाद नरेन्द्र मोदी अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की यात्रा का अनुभव बताएंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विकसित भारत का संकल्प लेकर कार्यकर्ता दो किमी की पदयात्रा करेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश मंत्री अनिल यादव नेे बताया कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का उत्सावर्धन करेगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button