
नयी दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर हमले समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में हिंदुत्व समर्थक इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को मंगलवार को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी। कार्यवाही बंद कमरे में हुई। अदालत के सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी। भारद्वाज को सात सितंबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

इससे पहले, सोमवार को न्यायाधीश ने कहा था कि आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई बंद कमरे में होगी। इसके बाद अदालत के कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों से अदालत कक्ष से बाहर जाने को कहा। बाद में अदालत के कर्मचारियों ने बताया कि जमानत याचिका पर आदेश 15 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। हमले के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद, चार सितंबर को भारद्वाज को बुलंदशहर में हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई एक साक्षात्कार को लेकर हुए आक्रोश के बाद की गई, जिसमें भारद्वाज ने दावा किया था कि प्रदर्शन के दौरान उसने छात्रा के पिता की खोपड़ी फोड़ दी थी और अपने राजनीतिक संपर्कों के कारण गिरफ्तारी से बच गया। भारद्वाज को एक न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया था, जिन्होंने आरोपी से एक दिन की हिरासत में पूछताछ करने की दिल्ली पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली थी। अगले दिन मजिस्ट्रेट अदालत ने भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद मौजूदा अदालत ने भारद्वाज की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ा दी थी।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, जीएसटी से पहले के कर बकायों पर ब्याज और अर्थदंड माफ करेगी सरकार
विधान सभा चुनाव से पहले सरकार ने बिक्री कर, व्यापार कर और वैट के आकलन में खामियों के कारण लगे अर्थदंड और ब्याज से व्यापारियों को राहत के लिए ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई। व्यापारी तीन …
उत्तर प्रदेश बनेगा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल का बड़ा केंद्र, बड़े निवेश और हरित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.
उत्तर प्रदेश को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में ‘उत्तर प्रदेश सतत विमानन ईंधन (सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल) विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2026’ लागू करने को मंजूरी दी गई। नीति का उद्देश्य विमानन …
उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स को हर साल मिलेगी साड़ी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला.
योगी सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को हर साल तीन साड़ियां देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अभी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साल में दो साड़ियां मिलती हैं। नई व्यवस्था …
ग्रेटर नोएडा का जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूपी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
Narendra Modi International Airport Jewer Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट …
उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लगाई मुहर.
योगी आदित्यनाथ सरकार 18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने के लिए 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा समेत 18 शहरों में इन बसों का संचालन …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण.
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को सभी 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ बैठे और मीडिया को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र …
कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, भतीजे आकाश आनंद भी साथ में मौजूद रहे.
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बसपा प्रदेश कार्यालय में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। …
राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप.
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर गुरुवार को दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने …
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निकले राहुल, प्रियंका और खरगे, CEC के खिलाफ देंगे धरना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद निकल गए हैं। कांग्रेस नेता …



