ताजा खबरेफैशनबड़ी खबरबॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने नवाबी अंदाज में थामा एक दूसरे का साथ | BOLLYWOOD UPDATE

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के शादी के फंक्शन्स पर सबकी नजरे बनी हुई है। एक- एक कर इन दोनों की वेडिंग सेरेमनी की फोटोज सामने आ रही है। हर फंक्शन पर कपल की केमिस्ट्री देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। लेकिन इसी बीच लोगो को ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको बता दे, अब ये इंतजार खत्म हो गया है। अब ऋचा चड्ढा और अली फजल हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं। कपल ने आखिरकार निकाह पढ़ ही लिया। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।  ऋचा चड्ढा और अली फजल दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है।

लोग देखना चाहते थे कि ये दोनों किस लुक में नजर आएंगे। तो अब आप देख लीजिये कि किस नवाब अंदाज में इन दोनों ने निकाह किया है। इन तस्वीरों में अली और ऋचा ऑफ व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी में ऑफ व्हाइट हैवी शरारा पहना हैं। साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर की कुंदन वाली ज्वेलरी कैरी की हुई है, इस ऑउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वही, अली फजल की बात करे तो वो ऑफ व्हाइट शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। दोनों को अब फैंस और सितारे शादी की बधाइयाँ दे रहे है। साथ ही कपल की तस्वीरो पर खूब प्यार लुटा रहे है। सबको इनका ट्रेडिशनल लुक बेहद पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि इनकी रिसेप्शन पार्टी पर दोनों क्या धमाल मचाते है?

Like us share us

Related Articles

Back to top button