बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मीडिया कवरेज देख भड़कीं टिस्का चोपड़ा,

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत मौत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामले (NCB) की जांच में जुटा है. अब तक करीब 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी एनसीबी अब रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ कर रही है. इस बीच जब रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पूछताछ के लिए रविवार को एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं तो मीडियाकर्मियों ने एक्ट्रेस को घेर लिया. जिस पर कई सेलिब्रिटीज ने निराशा जाहिर की. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा (Rhea Chakraborty) ने भी रिया के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल पर दुख जाहिर किया है.

सोशल मीडिया के जरिए टिस्का ने रिया को लेकर काफी कुछ लिखा है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘मैं रिया चक्रवर्ती की फैन नहीं हूं. यहां तक की सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले के पहले तक तो मैं उन्हें जानती भी नहीं थी. लेकिन, लेकिन हम जो कर रहे हैं वह मध्ययुगीन है और बहुत गलत है. अगर वह किसी भी तरह निर्दोष साबित होती है, सोचिए अगर ऐसा होता है तो हम नर्क में जलेंगे.’

Like us share us

Related Articles

Back to top button