ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

Hina का लहंगे के साथ चश्मा पहनने के नॉटी अंदाज, Photos वायरल

टेलीविजन से बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान अपनी जबदस्त स्टाइल के लिए जानी जाती है। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हिना आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के चलते चर्चा में रहती हैं। हिना बीते दिनों मालदीव छुट्टियों पर गईं थीं। मालदीव से हिना खान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं वापस आने के बाद एक बार फिर से हिना अपने फोटोशूट में बिजी हो गई हैं। हिना की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं जो काफी चर्चा में हैं। इस तस्वीरों को देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं। एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक इतना फ्रेश लग रहा है कि फैंस देखकर दीवाने हो रहे हैं। शेयर की गई फोटो में वह पिंक और ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ हिना ने हैवी ज्वेलरी पहनी हुई है। वहीं उनका सिंपल मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत और फ्रेश फील करा रहा है। वहीं हिना का स्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं लहंगे के साथ हिना ने चश्मा भी लगाया है जो काफी अच्छा लग रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button