
लखनऊ, (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं।माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने परीक्षा से पूर्व लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) शिविर कार्यालय में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है। प्रदेश के 18 जनपद संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 683 संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जहां एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई की विशेष निगरानी रहेगी। अति संवेदनशील केंद्रों का दिन में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है।परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डरयुक्त दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राउटर, डीवीआर और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा के साथ पूरी परीक्षा अवधि की लाइव मॉनिटरिंग वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे। प्रश्नपत्र वितरण कक्ष और उत्तर पुस्तिका सीलिंग-पैकिंग कक्ष की भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 8033 केंद्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 8033 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 427 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दल गठित किए गए हैं। शासन स्तर से सभी 75 जनपदों और 18 मंडलों में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 जारी किए गए हैं। परिषद मुख्यालय प्रयागराज के टोल-फ्री नंबर 18001805310 और 18001805312 भी सक्रिय रहेंगे। ईमेल एवं सोशल मीडिया माध्यमों से भी शिकायत और सुझाव दर्ज कराए जा सकेंगे। प्रयागराज के अतिरिक्त वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं।नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी विषयों के अतिरिक्त रिजर्व प्रश्नपत्र सेट डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में चार रंगों में क्रमांक, परिषद का लोगो तथा सूक्ष्म “UPMSP” अंकन सहित विशेष सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं। इस वर्ष पहली बार यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा की भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।प्रदेश में लागू उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। मंत्री ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे बिना तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव माध्यमिक शिक्षा चन्द्र भूषण सिंह, महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी, विशेष सचिव



