बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

कोरोना की वैक्सीन लगवाने पहुंची राखी सावंत का हुआ बुरा हाल | Bollywood

राखी सावंत ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से यूं ही नहीं मशहूर हैं. वे आये दिन कुछ ऐसा कर देती हैं, जिस वजह से उनका नाम सुर्खियों में आ ही जाता है. खैर, जो भी हो राखी अपने वीडियो से लोगों का मनोरंजन भी भरपूर करती हैं. राखी के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इसी क्रम में राखी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कोरोना की वैक्सीन लेती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में राखी वैक्सीन लगवाने पहुंची हैं, जहां डर के मारे उनका बुरा हाल हो गया है.

Rakhi Sawant gets first shot of Covid-19 vaccine, sings song from her new  music video - Television News

एक यूजर ने राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भाई ये वर्ल्ड की नंबर 1 कॉमेडियन है’. तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आपको वैक्सीन की जरूरत नहीं…कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता’. वहीं, विंदु दारा सिंह ने भी राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपके हाथ में कोवीशील्ड की एंट्री’. इस तरह से लोग राखी के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

इतना ही नहीं, डर को दूर भगाने के लिए वे जोर-जोर से गाना भी गाने लगती हैं.राखी सावंत ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, ‘मैं एक गाना गाऊं नया…मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है..तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री…मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री’. इस तरह से राखी को इंजेक्शन लग जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता. राखी वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाई है. सोशल मीडिया पर लोग राखी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

Like us share us

Related Articles

Back to top button