
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतिए, प्रदेश सरकार ऐसे खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दे चुकी है।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, सरकार पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी लेकिन इसके लिए खूब पसीना बहाना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलकर खिलने का आशीर्वाद भी दिया।
पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं की काउंसिलिंग करते हुए कहा कि ऐसे विवाद घर के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में सुलझाए जाने चाहिए। निजी मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी उचित नहीं होती और इसका सबसे अधिक असर घर के बच्चों पर पड़ता है, इसलिए ऐसे मामलों को घरों में ही सुलझाया जाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है।उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में हुई देरी की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और कक्षा पूछी, उन्हें चाकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
यूपी में माध्यमिक स्कूलों को मिले 3567 नए शिक्षक और प्रधानाचार्य, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान मिले। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति …
विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगामी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावपूर्ण पाती (पत्र) लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और व्यापारियों …
यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार
योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, …
यूपी पुलिस के ये ‘स्पेशल 32’ अफसर संभालेंगे मोर्चा, CM योगी के इस मास्टर प्लान से थर-थर कांपेंगे अपराधी
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब और सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैज्ञानिक जांच की धार देने की कवायद शुरू की गई है। अपराध के बाद घटनास्थल पर छूटे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के …
यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 75 जिलों के वृद्धाश्रमों के लिए तैयार किया बड़ा प्लान
वृद्धावस्था में बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय के साथ स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन मिले, इसके लिए योगी सरकार की ओर से वृद्धाश्रमों में सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। …
CM योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया
विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …
उ.प्र.आईटीएस-2026 में दिखेगा उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापारिक विस्तार
“छह देशों की भागीदारी से मजबूत होगा अंतरराष्ट्रीय कारोबारी कनेक्ट” विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश अब केवल देश के बड़े बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार, निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निवेश आकर्षित …
योगी सरकार में उ.प्र. की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के कार्यकाल में साढ़े नौ वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया गया है। प्रदेश में जिला स्तर से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिटिकल केयर, डायग्नोस्टिक सेवाओं, नर्सिंग शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में …





