news nउत्तर प्रदेशखेलताजा खबरेबड़ी खबर

‘पदक लाओ, सरकारी नौकरी में प्राथमिकता पाओ’, मुख्यमंत्री योगी ने दिया युवाओं को दिया संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतिए, प्रदेश सरकार ऐसे खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दे चुकी है।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, सरकार पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी लेकिन इसके लिए खूब पसीना बहाना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलकर खिलने का आशीर्वाद भी दिया।

पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं की काउंसिलिंग करते हुए कहा कि ऐसे विवाद घर के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में सुलझाए जाने चाहिए। निजी मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी उचित नहीं होती और इसका सबसे अधिक असर घर के बच्चों पर पड़ता है, इसलिए ऐसे मामलों को घरों में ही सुलझाया जाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है।उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में हुई देरी की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और कक्षा पूछी, उन्हें चाकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

CM योगी “गरीबों का पैसा निगल जाती थीं कांग्रेस-सपा, बंदरबांट कर देती थीं, अब पूरे 100 खाते में पहुंचते हैं”

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, …

Like us share us

योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को नई पहचान दी है।वर्ष 2017 की तुलना …

Like us share us

हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज

देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शवों को दुर्गम क्षेत्र से निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तड़के पांच बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के दुर्गम पहाड़ी इलाके में …

Like us share us

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश ने किया लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि …

Like us share us

पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

नयी दिल्ली । पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से …

Like us share us

कांग्रेस का दावा-इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं

नयी दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए, इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि …

Like us share us

सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …

Like us share us

अभिजीत दीपके के करीबी सौरभ दास बोले, सरकार के लिए इंसानी बम की तरह हैं हम, कहीं भी फट जाते हैं

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। अभिजीत दीपके के करीबी माने जाने वाले दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे सरकार के लिए इंसानी बम की तरह हैं और कहीं भी पहुंचकर फट जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में …

Like us share us

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button