चुनावी खर्चे का गलत हिसाब देने पर दिग्‍विजय और प्रज्ञा ठाकुर को EC का नोटिस

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां से बीजेपी ने मालेगांव धमाके की आरोपी साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस की तरफ से वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में अब चुनावी खर्च के चलते भी यह लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गई है।

दरअसल, भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह दोनों ने ही चुनावी खर्च का सही हिसाब नहीं दिया है, जिससे दोनों ही उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर चुनावी खर्च का सही-सही हिसाब देने को कहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने खर्च की राशि करीब 21 लाख 30 हजार 136 रुपए बताई है

जबकि व्यय टीम ने रिकॉर्ड के मिलान के बाद खर्च का हिसाब 39 लाख 47 हजार 674 रुपए आंका है। इधर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अब तक करीब 6 लाख 27 हजार 663 रुपए खर्च करना बताया है। व्यय टीम ने उनके 13 लाख 51 हजार 756 रुपए का रिकार्ड जुटाया है। प्रत्याशियों के दिए हिसाब और रजिस्टर में मिले हिसाब में मिली विसंगतियां देखने पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ सुदाम पी खाडे ने दोनों ही उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर दिया है और इस पर यूनिटवार, आईटमवार और मदवार स्पष्टीकरण मांगा है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *