सलमान खान के कारण प्रियंका चोपड़ा के हाथ से निकली बड़ी फिल्म!

सलमान से यदि कोई पंगा लेता है तो सलमान उसे आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय जैसे कई नाम आपको मिल जाएंगे। इस लिस्ट में ताजा नाम है प्रियंका चोपड़ा।
बताने की जरूरत नहीं है कि प्रियंका ने ऐन मौके पर शादी के नाम पर ‘भारत’ से अपने आपको अलग कर सलमान को करारा झटका दे दिया था।

सलमान तो प्रियंका के साथ काम ही नहीं करना पसंद करते थे, लेकिन निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने सलमान को राजी कर लिया था। इसके बाद प्रियंका के फिल्म से अलग होने पर सलमान का पारा चढ़ना ही था।

सलमान भले ही कहते फिर रहे हों कि यदि अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो उन्हें प्रियंका के साथ फिल्म करने में कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उनको नजदीकी से जानने वाले जानते हैं कि इस जन्म में तो भाई प्रियंका के साथ फिल्म करना शायद ही पसंद करें।
अब सलमान के ही कारण प्रियंका के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई। ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद प्रियंका को लेकर संजय लीला भंसाली एक फिल्म शुरू करने वाले थे।
इसी बीच भंसाली के साथ ‘इंशाल्लाह’ करने के लिए सलमान राजी हो गए और उसके बाद भंसाली के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि दोनों के बीच लंबे समय से संबंधों में खटास चल रही थी।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *