अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

प्रतापगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म में अपना दल नेता के पुत्र समेत 3 आरोपित गिरफ्तार | LATEST NEWS  

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में दोस्ती में झांसा देकर दोस्त ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती के शोर मचाने पर घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर अपना दल के नेता के पुत्र समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्वनाथगंज इलाके का है। यह सब लोग युवती को कार से प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे गंजेहड़ा जंगल में ले गए। वहां मुन्नू बाहर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था और शिवम समेत तीन ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद शाम करीब छह बजे लड़की ने हाईवे पर आकर शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस उसे मेडिकल कालेज में जांच के लिए ले गई, लेकिन जांच शनिवार को हो सकी।

युवती के बयान के आधार पर एसओ देल्हूपुर धीरेंद्र ठाकुर ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। युवती के परिवार के लोगों ने पुलिस पर सक्रियता न बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में देर रात हंगामा भी किया था।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें बनाई गईं। घटना के बाद पूरी रात दबिश देकर शिवम को छोड़कर तीनों आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चौथे को भी जल्दी ही पकड़ा जाएगा।फतनपुर की रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती की दोस्ती विश्वनाथगंज के शिवम सरोज से थी। वह उससे मिलने के लिए शुक्रवार की शाम विश्वनाथगंज, थाना मानधाता पहुंची। वहां पर शिवम के साथ अपना दल नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. फहीम उर्फ पप्पू (फहीम लंबे समय से बसपा में थे, कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के खिलाफ इसी साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था) के पुत्र तफ्सीर निवासी गोवर्धनपुर और इसी गांव के मुन्नू, पहाड़पुर के रफीक भी मिले।

Like us share us

Related Articles

Back to top button