उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राम गोपाल यादव बोले,”अगर राज्य सरकार खुद मानती है कि हत्याएं ठीक हैं तो उन्हें कौन रोकने वाला है..?” | LATEST NEWS

सीतापुर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां कर रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के प्रदेश की सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम चला रही है। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लखनऊ में सिविल कोर्ट में हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार खुद ही मानती है कि तो उन्हें कौन रोकने वाला है?…उन्होंने कहा कि जब पुलिस कस्टडी में हत्या हो जाती है, जेल से कोर्ट पर हत्या हो रही है। उसके बावजूद भी कानून व्यवस्था का प्रचार किया जा रहा है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 में पार्टी अच्छा करेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां कर रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सीतापुर में सपा के दूसरे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। ये प्रशिक्षण शिविर नैमिषारण्य में है और आज इसका दूसरा दिन है। आज यानी दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उन्हें अपनी रणनीति बताएंगे। सपा 5 हजार कार्यकर्ताओं प्रशिक्षित कर भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार करेगी। पार्टी का फोकस बूथ तक अपने कार्यकर्ता को तैयार करना है, इसलिए लगातार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button