मनोरंजन

Malaika Arora और Arjun Kapoor के रिश्ते पर ये था बेटे Arhaan का रिएक्शन

नई दिल्ली, मलाइका आरोड़ा (Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक फोटो शेयर इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। इसके साथ ही मलाइका से कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। जैसे, वो शादी कब करेंगी? वो इस रिश्ते में कैसा महसूस कर रही हैं या उनके बेटे अरहान को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था?

हर एक सवाल का मलाइका अब खुलकर जवाब दे रही हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन के साथ बहुत खुश हैं। इस रिश्ते से उनके परिवार को भी कोई परेशानी नहीं है। इतना ही नहीं जब उनके बेटे अरहान को इस बारे में पता चल तो उसे भी कोई परेशानी नहीं हुई।

मलाइका ने बताया, किसी भी रिश्ते को ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। अपकी जिंदगी में क्या बदलाव हो रहे हैं ये अपने करीबियों को जरूर बताना चाहिए, उसके बाद उन्हें थोड़ा स्पेस देना चाहिए ताकी वो चीज़ों को समझ सकें। मैंने भी अर्जुन और अपने बारे में अरहान से बात की। और वो इस रिश्ते के बारे में सुनकर काफी खुश हुआ उसे कोई दिक्कत नहीं थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button