ताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

Amarnath Yatra: 2.7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

जम्मू (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रा 2024 लगातार जारी है। बीते 13 दिनों में 2.66 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। शुक्रवार को 4,434 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा है, इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। उत्साही तीर्थयात्रियों का आना जारी है। 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी और गुरुवार तक 2.66 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इनमें 10 हजार से ज्यादा ऐसे तीर्थयात्री शामिल हैं, जो दक्षिण और उत्तर बेस कैंप से हेलीकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल करके पवित्र गुफा तक पहुंचे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button