उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा उत्तर प्रदेश “

विजय कुमार निगम कानपुर/लखनऊ | आईआईटी कानपुर के ‘समन्वय’ से उद्योग-अकादमिक जुड़ाव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीप टेक को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को “भारत डीप टेक 2025” का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। डीप टेक पर एक प्रभावशाली समिट आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे रिसर्च और नवाचार को नई दिशा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी कानपुर को डीप टेक इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और युवाओं को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

डीप टेक पर हो एक प्रभावशाली समिट का आयोजन 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग भारत का पहला ‘डीप टेक भारत 2025’ बनने की ओर आगे बढ़ें, इसके लिए एक अच्छा शिखर सम्मेलन (समिट) होना चाहिए, जहां डीप टेक भारत को लेकर ठोस कार्य किया जा सके। आईआईटी कानपुर को इसका केंद्र बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से भूमि भी आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि आईआईटी कानपुर इसका नेतृत्व करे, ताकि यह पूरे देश को आज की चुनौतियों की दिशा में नई लीडरशिप देने में सक्षम हो। आईआईटी कानपुर में यह क्षमता है कि युवाओं के मन में जो आशंका है, उसे दूर किया जा सके। इसके लिए डीआरडीओ, इसरो और अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा सकता है।

        मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि टेक्नोलॉजी मनुष्य के लिए वरदान है। टेक्नोलॉजी का उपयोग मानवता व देश हित में होना चाहिए। आई.आई.टी. कानपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। लगभग 06 दशकों में आई.आई.टी. कानपुर ने देश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स, साइबर सुरक्षा तथा सस्टेनिबिलिटी आदि महत्वपूर्ण विषयों से सम्बन्धित अलग-अलग टेक्निकल सेशन आयोजित किये जाएंगे। सामान्य नागरिक, समाज, देश और दुनिया इन विषयों को लेकर संवेदनशील है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button