newsSports

 प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा, यशस्वी और रोहित का बल्ला बोला, भारत ने अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप किया : IND vs AFG Highlights

बाद पहले पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 218 रन बनाए। भारत ने 29वें ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली की जगह इस सीरीज में शामिल किए गए यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली तो रोहित शर्मा का बल्ला भी बोला।

यशस्वी जायसवाल का वनडे में दूसरा शतक

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले ही ओवर में टीम ने 23 रन जड़ दिए। 10 ओवर में टीम 81 रनों तक पहुंच चुकी थी। यशस्वी ने सिर्फ 38 गेंदों पर 50 रन पूरे किए तो रोहित ने 47 गेंदें लीं। शतक की तरफ बढ़ रहे रोहित 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 69 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के साथ 3 छक्के मारे। मोहम्मद नबी ने 170 रनों की साझेदारी को तोड़ा।

तीसरे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर ने आते ही हाथ खोले। 29वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर यशस्वी जायसावल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने छक्के से मैच फिनिश कर किया। 86 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से यशस्वी ने नाबाद 110 रन बनाए। दो छक्कों की मदद से श्रेयस अय्यर के बल्ले से 20 रन निकले।

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले पावरप्ले में 4 विकेट झटके

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यह टीम 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े। अजमतुल्लाह ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरजाई ने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

इसके बाद कप्तान शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की। नबी ने 23 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। कप्तान शाहिदी ने 9वां विकेट गिरने के बाद अपना शतक पूरा किया। वह 102 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button