
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के आरोग्यता व दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को जन्मदिन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया। मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।



