उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद

आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी विजिलेंस की ने बड़ी कार्रवाई की है। अफसरों ने बुधवार को आगरा के तत्‍कालीन एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारा। तलाशी के दौरान करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे-जवाहरात बरामद किए गए। जांच में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और नोएडा में कई मकान, प्लॉट, फ्लैट बुकिंग व कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज भी मिले। इसके अलावा दो कारें, रिवॉल्वर और एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी दस्तावेज बरामद हुए। बरामद सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये बताया गया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

बरामद सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित मूल्‍य 20 करोड़ रुपये आंका गया है। सतर्कता अधिष्‍ठान के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था। शासन के निर्देश पर मामले की जांच चल रही है। सात और आठ जुलाई को लखनऊ के अलीगंज में ललित कुमार के आवास पर छापेमारी की गई।


लखनऊ, नोएडा समेत कई शहरों में भूखंड

तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम को बड़ी संख्‍या में प्रॉपर्टी के दस्‍तावेज मिले हैं। इनमें लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में आवासीय प्‍लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और अन्‍य अचल संपत्तियां शामिल हैं। दो लग्‍जरी कारों के साथ बैंक, पोस्‍ट ऑफिस, म्‍यूचुअल फंड और फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट में एक करोड़ से अधिक के निवेश संबंधी दस्‍तावेज बरामद हुए हैं।


दो कार बरामद

विजिलेंस टीम को घर से टोयोटा इनोवा और हुंडई आई 20 कार बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपी अफसर ने अपने मकान की साजसज्‍जा और घरेलू उपकरण खरीदने में लाखों रुपये खर्च हैं। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक और निदेशक सतर्कता ने लखनऊ सेक्‍टर की टीम को एक लाख रुपये पुरस्‍कार देने की घोषणा की है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button