Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

किसानों के दिल्ली मार्च के बीच पीएम मोदी का भरोसा, बोले- एफटीए में किसानों के हित सर्वोपरि

नयी दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली कूच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत द्वारा किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किसानों के हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके कल्याण को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह बात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में कही।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री के हवाले से बताया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते देश और कृषि क्षेत्र, दोनों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी और छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब और हरियाणा के किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि इस तरह के समझौतों से घरेलू कृषि क्षेत्र और किसानों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

अवैध शराब के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3152 छापों में 8418 लीटर शराब बरामद.

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 3152 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 373 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि …

Like us share us

आसमान में उड़ता ‘किला’ लेकर भारत आए पुतिन, कितना खास है रूस का ‘डूम्सडे प्लेन’?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पुतिन एक हाई-लेवल डेलीगेशन और कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पहुंचे। पुतिन …

Like us share us

पीएम मोदी ने रखे कौन से तीन लक्ष्य? व्यापार बाधाओं लेकर से भारत के आर्थिक पुल का जिक्र.

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के कई देशों के नेता शामिल हुए। फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, जबकि भारत आर्थिक पुल बना रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 …

Like us share us

यूपी में दिव्यांग बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान, 3 से 7 साल के बच्चों को प्री-स्कूल रेडीनेस के लिए मिर्जापुर में बनेगा नया सेंटर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सुगम पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में सरकार ने मिर्जापुर जिले में एक नए ‘बचपन डे केयर सेंटर’ के भवन निर्माण को प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 328.42 लाख …

Like us share us

BRICS में PM मोदी का ट्रंप-ईरान को संदेश, समुद्री रास्तों की सुरक्षा और नाविकों की हिफाजत जरूरी.

BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष हम BRICS के 20 साल मना रहे हैं। 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी तो इसमें केवल चार देश थे। आज BRICS और BRICS पार्टनर्स मिलाकर 21 देशों का हमारा परिवार है। पीएम ने कहा कि आज …

Like us share us

शी चिनफिंग से लेकर पुतिन तक… BRICS Summit के लिए दिल्ली आ रहे दुनियाभर के दिग्गज, देखें पूरी LIST.

भारत की राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजधानी में लगातार तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आना जारी है। रूस के राष्ट्रपति, ईरान के राष्ट्रपति, चीन के डेलिगेट्स इनमें प्रमुख हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तो प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात भी हो चुकी है। भारत …

Like us share us

पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज.

भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल …

Like us share us

राजस्व सेवाओं में बड़ा बदलाव, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाना हुआ आसान; जमीन बंटवारे का काम भी ऑनलाइन होगा.

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए ईडब्ल्यूएस पोर्टल, भूमि अभिलेखों को सरल और सटीक बनाने के लिए सरलीकृत खतौनी तथा राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत भूमि विभाजन के मामलों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए नया पोर्टल शुरू किया गया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को आंबेडकर …

Like us share us

बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री …

Like us share us

CM योगी “वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने”

विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जातीय आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब दुर्दान्त माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वे मौन हो जाते हैं। भले …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button