
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर प्रमुखता से काम कर रही है। सरकार प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित जांच व सख्त कार्रवाई पर जोर दिया जा गया। इसके चलते राज्य के खजाने में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आया है। विभाग में योगी सरकार के 9 वर्षों में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह सपा सरकार के कार्यकाल में महज 4,700 करोड़ रुपये तक सीमित था। वहीं योगी सरकार में विभाग ने प्रदेश में 66 अवैध खनन क्षेत्रों की पहचान कर कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक माला श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि केवल राजस्व वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि पारदर्शी नीलामी, आधुनिक तकनीक के उपयोग, अवैध खनन पर सख्ती, डिजिटल सेवाओं के विस्तार व प्रभावी निगरानी व्यवस्था के कारण संभव हो सकी है। विभाग की प्राथमिकता है कि हर स्तर पर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भागीदारी बढ़ सके।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में खनन से कुल 4,700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि वर्ष 2017 से 2026 के बीच योगी सरकार के 9 वर्षों में यह बढ़कर 30,524 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस प्रकार योगी सरकार में खनन राजस्व में गुना ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का प्रमुखता से पालन किया गया।
अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए निदेशालय में नई तकनीक पर आधारित पीजीआरएस प्रयोगशाला की स्थापना की गई। इस प्रयोगशाला में गूगल अर्थ की मदद से लगातार जांचकर अब तक 66 स्थानों पर अवैध खनन का पता लगाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई से 2.19 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके साथ अवैध खनन से जुड़े अपराधियों का नेटर्वक भी खत्म किया गया।
वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक प्रमुख खनिजों के 10 ब्लॉकों का कंपोजिट लाइसेंस व 3 ब्लॉकों की खनन पट्टों की सफल ई-नीलामी कर आवंटन किया गया, जिससे राजस्व के नए स्रोत विकसित हुए।
इसके साथ खनिज संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन करते हुए यूपी माइन मित्र पोर्टल विकसित किया गया। इसके माध्यम से 10 प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गईं। लाखों आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया गया, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है। इंटीग्रेटेड माइनिंग सर्विलांस सिस्टम (आईएमएसएस), जियो-फेंसिंग, आएफआईडी टैग, एआई एवं आईओटी आधारित चेकगेट और ई-नोटिस प्रणाली लागू कर अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। साथ ही खनिज परिवहन के लिए वीटीएस प्रणाली, जीपीएस आधारित वाहन निगरानी, राज्य पोर्टलों का एपीआई इंटीग्रेशन व ऑनलाइन निरीक्षण व्यवस्था लागू कर खनिज परिवहन को अधिक पारदर्शी बनाया गया। एम-सैंड नीति-2024 लागू कर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ वैकल्पिक निर्माण सामग्री को बढ़ावा दिया गया। साथ ही तकनीकी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया।
Today, 22 July: यूपी के सभी 75 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए IMD अलर्ट.
यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में 3500 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, राज्य मंत्रिपरिषद ने लिया निर्णय.
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में लगभग ₹3500 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त करते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा नकेरा माइनर एवं गेन्दा कबूला माइनर से संबंधित भूमि को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति …
‘टॉयलेट तक इस्तेमाल नहीं करने दे रहे’, धरने पर बैठे चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे संजय सिंह ने किया दावा
21 दिनों तक अनशन करने वाली नेहा बोरा से मिले अखिलेश यादव, ट्वीट की 24 लाइन की कविता
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव छात्रों के नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर लगातार एक्टिव हैं। पिछले दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मंच पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की सेहत का मुद्दा उठाया था। अब उन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जंतर मंतर …
आपने हमारी सुनी होती तो पीएम आवास नहीं जाते… ओम बिड़ला से भिड़ गए अखिलेश यादव, पीछे डिंपल भी दिखीं नाराज.
संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Sesssion) के तीसरे दिन लोकसभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और स्पीकर ओम बिड़ला (Om Birla) के बीच हल्की नोंकझोंक देखने को मिली. अखिलेश इस बात से नाराज हो गए कि सदन में उन्हें क्यों बोलने नहीं दिया. उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि आपके …
कौन हैं डॉ. कृष्ण मोहन जो संभालेंगे महासचिव का पद, चढ़ावा चोरी की सबसे पहले दी थी तहरीर : राम मंदिर ट्रस्ट .
योगी सरकार का बायो-इकोनॉमी मॉडल: वनवासी महिलाओं की आजीविका को मिला नया आयाम, हर्बल साबुन से आर्थिक सशक्तिकरण.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए जंगल अब केवल पारंपरिक आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुका है। राज्य सरकार के ‘नेचुरल बायो-इकोनॉमी मॉडल’ ने स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलकर वनवासी महिलाओं के लिए सम्मान और रोजगार …
उत्तर प्रदेश बना टेक्सटाइल निवेश का नया केंद्र, 8 कंपनियों को मिला प्रोत्साहन और सुविधा पत्र
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल एक्सपो ‘भारत टेक्स 2026’ में उत्तर प्रदेश ने देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल और गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष ‘उत्तर प्रदेश राज्य सत्र’ में राज्य के वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान और वरिष्ठ अधिकारियों ने देश-विदेश के निवेशकों के …
भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का किया एलान, लाठी लेकर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय.
दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के विरोध में यूपी भाजपा ने लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का एलान किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च से पहले वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस-सपा, राहुल गांधी और अखिलेश …
दिल्ली मेट्रो के बंद किए सभी स्टेशन खोले गए, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर लिया था फैसला.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद बंद किए गए सभी 16 मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं। यह निर्णय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मेट्रो प्रशासन ने यह …
