Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना,दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समावेशी शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए में प्रदेश के 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों तक उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण पहुंचाएगी। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में लगभग 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान को पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों की पहचान से लेकर मापन, उपकरण वितरण, अभिलेखीकरण, वित्तीय प्रबंधन और निगरानी तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा कोई भी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। 

प्रदेशभर में अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से 176 मेजरमेंट एवं वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले के लिए शिविरों की तिथि, स्थान, लक्षित लाभार्थियों की संख्या तथा वितरण कार्यक्रम पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके। इस अभियान के माध्यम से लगभग 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 

 अभियान का लाभ परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ पीएम श्री विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा बाल वाटिकाओं में अध्ययनरत चिन्हित दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा।

विद्यालय स्तर पर पात्र बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), फिजियोथेरेपिस्ट तथा जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शिविरों में बच्चों की आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, ब्रेल किट, ब्रेल स्लेट, स्मार्ट केन, डिजिटल हियरिंग एड, सी.पी. चेयर, रोलेटर सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियोमेट्री परीक्षण तथा डिजिटल हियरिंग एड फिटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

सभी उपकरण एलिम्को द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त सहायता मिल सके। 

  यह पहल केवल सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग देकर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से और प्रभावी ढंग से जोड़ने का प्रयास भी है। विद्यालय आधारित पहचान, वैज्ञानिक मापन, गुणवत्तापूर्ण उपकरणों की उपलब्धता और विभागीय समन्वय के माध्यम से योगी सरकार समावेशी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंच, सीखने की प्रक्रिया और आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिलेगी । 

पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई.

जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय आज रात आठ बजे प्रेसवार्ता करेगा। इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। एएनआई के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अपनी कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की दिशा में कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त …

Like us share us

यूपी में कल से सभी वाहन स्क्रैपिंग सेंटर की होगी जांच, 10 अगस्त तक चलेगा अभियान; 11 तक देनी होगी रिपोर्ट

प्रदेश में संचालित सभी पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (आरवीएसएफ) की विशेष जांच 25 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी। नियमों के विपरीत वाहनों की स्क्रैपिंग किए जाने की शिकायतों के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन …

Like us share us

1963 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चीन का अवैध कब्जा’, विदेश मंत्रालय ने चीनी प्रोजेक्ट पर जताई आपत्ति.

भारत ने चीन पर 1963 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जे पर आपत्ति जताई है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने चीन पर भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारतीय इलाकों पर गैर-कानूनी रूप …

Like us share us

Himachal Accident: लाहौल में चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की दबकर मौत.

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इसमें सवार सभी 13 लोगों की गाड़ी में ही दबकर मौत हो गई। कडूनाला और श्योर के बीच गोरना के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास यह हादसा हुआ। टैक्सी नंबर …

Like us share us

शिक्षा मंत्रालय रात आठ बजे कर सकता है बड़ा एलान, क्या बदलने जा रहे हैं परीक्षा प्रणाली के नियम? NTA Reform

जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय आज रात आठ बजे प्रेसवार्ता करेगा। माना जा रहा है कि कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय एनटीए में व्यापक सुधारों पर बात कर सकता है। यह संभावित घोषणा ऐसे समय में होने जा …

Like us share us

तीसरे दिन भी बंद रहे 15 स्टेशन, इन दो बड़े स्टेशनों को खोला; ये लोग हुए सबसे अधिक परेशान. Delhi Metro Update

शुक्रवार शाम को मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार फिर से खोल दिए गए। हालांकि, मध्य दिल्ली के 15 अन्य स्टेशन लगातार तीसरे दिन भी बंद रहे। यह बंद जंतर मंतर के पास चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा चिंताओं के बीच था। कौन-कौन से …

Like us share us

कौन हैं साहिल, जिन्हें पीसी में साथ लाए राहुल गांधी; क्या पैलेट गन से लगी आंख में चोट? दिल्ली विरोध प्रदर्शन.

नई दिल्ली में परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच सियासत और कानूनी बहस बेहद तेज हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला बोला। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ 19 …

Like us share us

10 साल की सजा, 10 करोड़ जुर्माना… पेपर लीक संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी.

नीट पेपर लीक के प्रदर्शन के बीच कैबिनेट बैठक ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 को और सख्त बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। सरकार अगले सप्ताह में मानसून सत्र के दौरान इस संशोधित विधेयक …

Like us share us

पीएम मोदी ने रात 12 बजे कहा- पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार, रात 12:40 पर वांगचुक ने तोड़ा अनशन.

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम देखने को मिले। रात करीब 12 बजे पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर एलान किया कि सरकार पेपर लीक रोकने और दोषियों को सख्त सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रावधान वाला …

Like us share us

CM योगी “मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई”

विजय कुमार निगम  गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button