Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्य

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-‘पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य से जुड़ा विश्वास का संकट’

नयी दिल्ली । लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि हाल के छात्र आंदोलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर है और उसकी आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा की समस्या नहीं, बल्कि युवाओं के भरोसे और भविष्य से जुड़ा बड़ा संकट बन चुका है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज उठा रहा था और सभी राजनीतिक दलों को युवाओं की भावनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल छात्र गुस्से में जरूर थे, लेकिन उनके भीतर नफरत नहीं थी। उनके अनुसार, छात्र अपने अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को उन छात्रों पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी अपने बच्चों से पूछना चाहिए कि वे इस आंदोलन के बारे में क्या सोचते हैं, क्योंकि युवाओं की चिंता राजनीतिक सीमाओं से परे है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं और प्रतिदिन कई घंटे पढ़ाई में लगाते हैं। इसके बावजूद यदि परीक्षा प्रणाली पर भरोसा नहीं रह जाता, तो सबसे अधिक नुकसान ईमानदार छात्रों को होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी युवाओं के भविष्य पर गंभीर असर डाल रही है। उनके अनुसार, छात्र बदलती दुनिया को समझ रहे हैं और वे व्यवस्था में जवाबदेही चाहते हैं। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने एक टिप्पणी करते हुए तीन श्रेणियों का उल्लेख किया, जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई सदस्यों ने इसे असंसदीय बताते हुए कार्यवाही से हटाने की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यदि कोई शब्द संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं होगा तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से भाषा की गरिमा बनाए रखने और संयमित शब्दों का प्रयोग करने की अपील भी की। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को संबोधित करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि किसी शब्द पर आपत्ति है तो वह उसका दूसरा विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर कुछ समय तक सदन में शोर-शराबा जारी रहा। राहुल गांधी ने परीक्षा आयोजित करने की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर तैयार करने से लेकर उसके वितरण और मूल्यांकन तक कई स्तरों पर पारदर्शिता की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में ईमानदार और मेहनती छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि अनियमितताओं के कारण कुछ लोग अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल परीक्षा प्रणाली नहीं, बल्कि छात्रों पर आर्थिक और मानसिक दबाव डालने वाला तंत्र बनता जा रहा है। अपने भाषण में राहुल गांधी ने परीक्षा संचालन में निजी कंपनियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसी संवेदनशील व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर वैचारिक प्रभाव बढ़ा है और इससे संस्थानों की स्वतंत्रता प्रभावित हुई है। राहुल गांधी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय की नीतियों को लेकर व्यापक बहस की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। उनके अनुसार, केवल कठोर कानून बना देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि परीक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी जरूरी है। एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर जारी बहस के बीच राहुल गांधी के भाषण ने शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर संसद में व्यापक राजनीतिक चर्चा को नई दिशा दे दी।

‘जनरेशन गटर’ विवाद पर कंगना रनौत का नया वीडियो, बोलीं- क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे?

 भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। ‘जनरेशन गटर’ वाली टिप्पणी पर भारी आलोचना के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में कंगना ने कहा, ‘एक्सक्यूज मी, क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगी?’ उन्होंने मीडिया और कुछ फेमिनिस्टों पर …

Like us share us

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, भदोही जिले का नाम फिर होगा संत रविदास नगर.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास को नमन किया। इस ‍अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बड़ा ऐलान किया और कहा कि भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में बंद नहीं होंगे प्राथमिक विद्यालय, कम नामांकन वाले स्कूलों का होगा विलय.

लोकसभा के मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार स्कूल बंद नहीं कर रही है, …

Like us share us

लखनऊ में खुला देश का पहला सैन्य चिकित्सा विभाग, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन.

 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 29 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (मध्य कमान) में ‘सैन्य चिकित्सा विभाग’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह देश का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है जो विशेष रूप से सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य युद्धकालीन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करना, अनुसंधान …

Like us share us

संसद ने उठाया बड़ा कदम, वंदे मातरम के अपमान पर अब होगी जेल, राज्यसभा से पास हुआ बड़ा बिल

नयी दिल्ली । राज्यसभा ने बुधवार को उस विधेयक को पारित कर दिया, जिसके प्रावधानों के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान या उसका अपमान आपराधिक कृत्य माना जाएगा और इसके लिए तीन वर्ष तक की सजा हो सकती है। उच्च सदन ने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) …

Like us share us

पीएम मोदी ने सुभाषित शेयर कर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी, लिखा- गुरु ज्ञान के साथ ही सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ष्गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार …

Like us share us

गुरु पूर्णिमा पर सूर्य, चंद्रमा और बेलपत्र से सजे महाकाल, भांग से हुआ विशेष शृंगार

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि (गुरु पूर्णिमा) पर बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बुधवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के …

Like us share us

FIR पर आश्वासन से बचने के लिए कोर्ट के आदेश का इस्तेमाल कर रही सरकार, CJP ने फिर से दी प्रदर्शन की चेतावनी

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से देश भर में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। सीजेपी का आरोप है कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों का इस्तेमाल, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर वापस लेने के अपने …

Like us share us

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

गोरखपुर । गोरखपुर यूपी के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी धार्मिक एवं आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों की शिकायतों …

Like us share us

उत्तराखंडः आफत की बारिश और भूस्खलन! चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक, सुरक्षित स्थानों पर रोके गए यात्री

देहरादून । उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को भानेरपानी के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई और प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोकनी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button