Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी से मिले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नवचयनित 40 अधिकारी

              प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के 26 सहायक पर्यावरण अभियंता और 14 सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, कुल 40 अधिकारियों का चयन किया गया है। चयनित अधिकारियों में 21 विभिन्न आईआईटी से शिक्षित हैं, जबकि अन्य अधिकारियों ने देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। चयनित अधिकारियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की नियमित भर्ती पूरी होने के बाद नवचयनित 40 अधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद हुई इस भर्ती से बोर्ड की कार्यक्षमता मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सरकारी सेवाओं में ऐसी चयन व्यवस्था को मजबूत करना है, जिसमें पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में लागू की गई नई भर्ती प्रक्रिया इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी सीधे प्रदेश के पर्यावरण और लोगों के स्वस्थ जीवन से जुड़ी है। ऐसे में नवचयनित अधिकारी अपनी तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और विभागीय कार्यप्रणाली के साथ मैदानी स्तर की चुनौतियों को समझने के निर्देश दिए। 

इस भर्ती की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के निर्देश और सिद्धांतों के अनुरूप चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया। पहले बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की भर्ती मुख्य रूप से केवल साक्षात्कार के आधार पर की जाती थी। पुरानी विनियमावली, 1995 में संशोधन कर चयन प्रक्रिया को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आधारित द्विस्तरीय व्यवस्था में बदला गया। नई व्यवस्था में लिखित परीक्षा को 85 प्रतिशत और साक्षात्कार को 15 प्रतिशत अंक का वेटेज दिया गया। इससे चयन में शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता को प्रमुख आधार बनाया गया।

                       संशोधित विनियमावली के बाद 27 फरवरी, 2026 को 26 सहायक पर्यावरण अभियंता और 14 सहायक वैज्ञानिक अधिकारी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। 27 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न शहरों में एक साथ लिखित परीक्षा आयोजित हुई, जिसका आयोजन आईआईटी कानपुर के माध्यम से कराया गया। लिखित परीक्षा का परिणाम 8 जून को घोषित किया गया। इसके बाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की अध्यक्षता में चार साक्षात्कार पैनल गठित किए गए । पैनल में विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया। 4 जुलाई को साक्षात्कार पूरा हुआ और 8 जुलाई को अंतिम परिणाम घोषित किया गया।

       इस बार नवचयनित अधिकारियों को सीधे क्षेत्र में तैनाती देने के बजाय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों के लिए एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के तहत एक सप्ताह का कार्यक्रम आईआईएम, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों की नियमित भर्ती और उन्हें प्रशिक्षण देने से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और मैदानी कार्यों की प्रभावशीलता में सुधार होगा।

योगी सरकार का लक्ष्य: सरकारी नौकरियों में योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता, पारदर्शी चयन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सरकारी सेवाओं में ऐसी पारदर्शी और निष्पक्ष चयन व्यवस्था को मजबूत करना है, जिसमें योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और योग्य अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की भर्ती के …

Like us share us

मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, मछली खाने के आरोप से आहत अजय राय पहुंचे सिविल कोर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अजय राय का आरोप है कि अयोध्या में उनके मछली खाने को लेकर लगाए गए आरोप झूठे और आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस …

Like us share us

सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार; कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंप दिया है। कुल 5585 आवेदन आए थे, जिनमें कई चरणों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद तीन उम्मीदवार चुने गए। अंतिम फैसला दो सितंबर की बैठक …

Like us share us

यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा शिक्षक पुरस्कार, सीएम योगी करेंगे सम्मानित, आपके जिले से कौन?

प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लोकभवन आडिटोरियम लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये …

Like us share us

यूपी में बाढ़ से घिरे 19 जिले, 1.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; तेज हुआ राहत कार्य

 राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच राहत आयुक्त कार्यालय ने राहत व बचाव अभियान तेज कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 1.70 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी से मिले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नवचयनित 40 अधिकारी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की नियमित भर्ती पूरी होने के बाद नवचयनित 40 अधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद हुई इस भर्ती से बोर्ड की कार्यक्षमता मजबूत …

Like us share us

योगी सरकार अपराधी की जाति नहीं देखती, अपराध के अनुसार करती है कार्रवाई

विजय कुमार निगम लखनऊ:- शामली के अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा और सहयोगी नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने अखिलेश यादव के बयान को गलत नैरेटिव करार देते हुए कहा कि …

Like us share us

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी करेंगे ‘पोर्टल’ और ‘लोगो’ का शुभारंभ

 प्रदेश सरकार के विभागों व निगमों में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों का एक वर्ष का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का ‘पोर्टल’ और ‘लोगो’ लांच करेंगे। इस अवसर पर वह प्रस्तावित बढ़ा मानदेय दिए जाने की घोषणा कर सकते हैं। लोकभवन में इसके लिए आयोजित …

Like us share us

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर कसा तंज

उत्तराखंड में कथित शुद्धिकरण का मामला उठाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है। सपा प्रमुख ने भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए उसकी हार तय होने की बात कही है।पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन …

Like us share us

LPG Price Hike in UP: LPG सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं.

महीने के पहले दिन आम लोगों और कारोबारियों को रसोई गैस के दाम में बदलाव का सामना करना पड़ा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। एलपीजी स्टेट हेड राजेश कुमार के अनुसार लखनऊ में भी अब 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button