
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी जी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है। यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब गांव-गांव और घर-घर जाकर देंगे। यह बातें उन्होंने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर में प्रथम आगमन पर स्वागत किया।

श्री चौधरी ने कहा की विपक्ष कभी ईवीएम पर सवाल उठाता है, तो कभी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता है, जबकि बैलेट पेपर से हुए देश के 28 एमएलसी सीटों के चुनाव में कांग्रेस को मात्र एक सीट मिली। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 37, तमिलनाडु में 59, पश्चिम बंगाल में 49, बिहार में 36, त्रिपुरा में 33, गुजरात में 31, ओडिशा में 26 और नागालैंड में 21 वर्षों से सत्ता से बाहर है। कांग्रेस को अपनी हार पर आत्ममंथन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह सभा लोकतंत्र की रक्षा, अराजकता समाप्त करने और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को बेनकाब करने के संकल्प का हिस्सा है। विपक्षी गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है और चुनाव हारने पर ईवीएम व चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने तथा देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास करता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा और बहस के समय बाहर चले जाते हैं, लेकिन ‘मॉक संसद’ कर लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस को संविधान नहीं, बल्कि परिवार और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि 2024 में संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस ने ही अपने एक नेता को प्रधानमंत्री पद पर बनाए रखने के लिए 1976 में 42वां संविधान संशोधन किया था, जिसे ‘मिनी संविधान’ कहा जाता है। कांग्रेस अब तक 75 संशोधन कर चुकी है, जबकि एनडीए सरकार ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 संशोधन किए, जिनमें एससी-एसटी के अधिकारों एवं सम्मान और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए किया गया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन दिल्ली में कुछ नौजवानों को भ्रमित और लोगों को उत्तेजित कर प्रदर्शन कराया गया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार या भाजपा को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन जब नेताओं ने ‘रिजीम चेंज’ की बात की और एक नेत्री ने बांग्लादेश जैसा प्रयोग करने की बात कही, तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें बेहद गहरी हैं और यहां बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसी स्थिति नहीं बन सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। आज लोकतंत्र बचाने वालों के साथ जनता की कितनी बड़ी ताकत खड़ी है, यह यहां उमड़ी भीड़ से स्पष्ट है।
CM योगी: दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प …
विपक्ष की अराजकता और झूठ का गांव-गांव, घर-घर देंगे जवाब: पंकज चौधरी
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी जी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है। यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब …
सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने कहा “UGC के नए नियमों पर फिर से विचार के लिए कमेटी बनाएंगे”
नयी दिल्ली । उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी के नए नियमों पर केंद्र सरकार दोबारा विचार कर रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कि वह यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने पर विचार कर रही …
विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ इनिंग
नयी दिल्ली ।, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 34 गेंदों में 43 रनों की अपनी पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी के रूप में चुना है। 38 वर्षीय कोहली क्रिकेट प्रेमी देश …
चुनाव आयोग ने बताया SSR का पूरा शेड्यूल, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी
नयी दिल्ली । भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) का पूरा टाइमलाइन घोषित कर दिया। इस प्रक्रिया का मकसद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने योग्य युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना है। आयोग के अनुसार, इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट रोल 30 नवंबर तक तैयार कर लिए जाएंगे …
जंतर-मंतर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूर्व जज की कमेटी करेगी जांचय वीडियो और शिकायतें सौंपने के निर्देश
राहुल गांधी को बड़ी राहत, सिखों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
प्रयागराज । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिख समुदाय से जुड़ी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चैहान की …
आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना अवॉर्ड के लिए नामित
दुबई । भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेशी बल्लेबाज सोभना मोस्तरी को अक्टूबर 2026 के लिए आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन …
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला, क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, पूछताछ में जांच अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
नयी दिल्ली । दिल्ली में सरकारी आदेशों के कथित उल्लंघन, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन और अनाधिकृत प्रवेश के मामलों में पूछताछ के लिए सीजेपी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका राजौरी गार्डन स्थित दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दोनों नेताओं से 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सामान्य जांच …




