Editor's PickMain Storiesअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

CM योगी “PM मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को वेलफेयर स्टेट के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल वाला ऐसा प्रदेश बनाया, जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा, जिनकी पहले कल्पना करना भी मुश्किल था। आज भारत गरीब और कमजोर देश के बजाय दुनिया का नेतृत्व करने वाली ताकत के रूप में उभरा है।

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत के विकास और वैश्विक प्रभाव में तेजी आई तथा देश ने दुनिया के सामने एक नए भारत की तस्वीर पेश की। मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हेड ऑफ स्टेट के रूप में 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे होंगे। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर ‘सेवा दिवस’ से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनकी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के कार्यकाल का अवलोकन करने पर समग्र विकास का एक स्पष्ट विजन दिखाई देता है। उन्होंने जिस योजना की कल्पना की, उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। इसका असर देश के विकास से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका तक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भारत में जी-20 का सफल आयोजन और देश में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन नए भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारने के साथ ही अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा सम्मान की दिशा में भी काम किया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन को भी भारत की सांस्कृतिक शक्ति और विरासत से जोड़ते हुए कहा कि देश अपनी परंपराओं को आधुनिक विकास के साथ आगे बढ़ा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का ऐसा दौर है, जिसने देश के विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी यात्रा को जनता के बीच ले जाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के आह्वान का असर अब देश के औद्योगिक विकास में दिखाई दे रहा है। आज देश में चिप से लेकर शिप तक का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है। प्रदेश एक्सप्रेसवे का हब बना है और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है। पंकज चैधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और 11 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने शी जिनपिंग से की बातचीत, चीन का समर्थन किया

नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता कर भारत की अध्यक्षता में चीन के सहयोग हेतु आभार जताया। राष्ट्रपति शी ने दोनों देशों के साझा विकास और सहयोग पर बल दिया। वहीं, समिट में सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाकर पश्चिम एशिया के तनाव …

Like us share us

एक साथ दिखे PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग; प्रधानमंत्री ने साझा की फोटो

नई दिल्ली। नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के औपचारिक आगाज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक ऐतिहासिक तस्वीर साझा की है। इस खास फ्रेम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आ रहे हैं। क्या दुनिया के तीन सबसे …

Like us share us

CM योगी समेत कई नेताओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की दी बधाई

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चैधरी समेत कई नेताओं ने शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सिखों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। गुरु ग्रंथ साहिब सिखों का पवित्र ग्रंथ है जिसे समुदाय जीवित गुरु के रूप में सम्मान …

Like us share us

CM योगी “PM मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई”

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र …

Like us share us

मलेशिया के PM से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम ने नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। वो 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर वगैरह के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के …

Like us share us

Hyderabad House: PM मोदी और अबू धाबी की द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शनिवार को नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारी …

Like us share us

PM मोदी और इथियोपिया PM अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नयी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इथियोपिया ब्रिक्स के नए सदस्य देशों में शामिल है और अबी अहमद शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत …

Like us share us

BRICS के मंच से PM मोदी ने की मांग, यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में हो रिफॉर्म

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच से वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत को रेखांकित करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स देशों से …

Like us share us

जी-7 समूह पर जमकर बरसे पुतिन: बोले- ब्रिक्स की आर्थिक ताकत उनसे कहीं ज्यादा, कैसे समझाया जीडीपी का आंकड़ा?

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के आर्थिक दबदबे को खुली चुनौती दी। जी-7 समूह पर तीखा प्रहार किया। पुतिन ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया गहरे संरचनात्मक और व्यापक बदलावों के दौर से गुजर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि …

Like us share us

अवैध शराब के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3152 छापों में 8418 लीटर शराब बरामद.

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 3152 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 373 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button