newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

‘नौकरी पर झूठे आंकड़े पेश कर रही भाजपा’, सरकारी जॉब के दावों पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के सरकारी नौकरियों के दावे पर सवाल उठाया। सपा प्रमुख ने कहा कि केवल सरकार के विज्ञापन में ही नौकरी-रोजगार मिल रहा है। जितनी नौकरी बताई जा रही हैं, उस हिसाब से यूपी में कोई बेरोजगार बचा ही नहीं होगा।

आरोप लगाया कि सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही हैं। सपा प्रमुख ने रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम रोकने पर कहा कि भाजपा के गुंडों ने कार्यक्रम रोका। अफसरों ने भी पार्टी विधायकों और अन्य नेताओं से अभद्रता की। यही भाजपा की कानून व्यवस्था है, आप सजातीय हैं तो सम्मान होगा और अगर पीडीए से हैं तो अपमान होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि वे 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं कि कैसे दूसरों की छवि खराब की जाए। हमें जमीन और डिजिटल मंच, दाेनों पर लड़ना पड़ेगा।

गरीब का पैसा छीनकर अपनी जेब में डाला- अखिलेश

एआइ वीडियो शेयर करने पर पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान पर मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार रही तो आने वाले दिनों में वीडियो देखने वालों को भी जेल भेजा जाएगा। यूपीआइ के प्रश्न पर कहा कि भाजपा की योजना यही होती है कि कैसे गरीब का पैसा छीनकर अपनी जेब में डाला जाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी एटा और कासगंज के लिए अलग घोषणापत्र लाएगी। वहां के चिकोरी किसानों के लिए विशेष योजना लाई जाएगी। किसानों की कर्ज माफी पर कहा कि पूर्व में नेताजी और सपा ने ऐसे निर्णय किए हैं। अभी चुनाव में भी समय है और घोषणा पत्र में भी।

भाजपा के आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम पर कहा कि आजकल दीया जलाने की प्रतियोगिता चल रही है। दिल्ली में छात्रसंघ चुनाव के सवाल पर कहा कि यूपी में भी छात्रसंघ का चुनाव होना चाहिए। जब दिल्ली में हो सकता है तो यहां क्यों नही?

अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सबसे ज्यादा पार्टी है। इस दौरान बांदा में बसपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी, कानपुर देहात के जुनैद और श्रावस्ती के चेयरमैन रहे जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

Like us share us

Related Articles

Back to top button