Main Storiesअपराधताजा खबरेबड़ी खबरमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का बड़ा खुलासा, 70 नकली पासपोर्ट बरामद, एसटीएफ की जांच में कई गिरफ्तार

भोपाल । मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच में करीब 70 फर्जी पासपोर्ट का पता लगाया है। ये पासपोर्ट राज्य में अलग-अलग पतों का इस्तेमाल करके बनवाए गए थे। अब जांच में बड़े नेटवर्क और अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ के डीआईजी राहुल लोधा ने शुक्रवार को बताया कि अब तक छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और फर्जी पासपोर्ट बनाने और हासिल करने के पीछे पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राहुल लोधा ने कहा, यह एक बहुस्तरीय मामला है और जांच अभी भी चल रही है। अब तक छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो दिन पहले की गई ताजा गिरफ्तारी भी शामिल है। ताजा गिरफ्तारी 23 सितंबर को गयाप्रसाद गौतम की हुई थी।

इससे पहले 25 अगस्त से 18 सितंबर के बीच रियाल चैधरी उर्फ भंते मेतानंद, विप्लब अधिकारी, प्रियन रॉय, जॉय चैधरी और नसीम अख्तर को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ के अनुसार जांच में सामने आया है कि पासपोर्ट आवेदनों में बौद्ध मठों के पतों का बार-बार इस्तेमाल किया गया था। ऐसे मामले भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, डबरा और पाहुर्ना में सामने आए हैं। एसटीएफ ने भोपाल के अन्नानगर से जुड़े 40 मामले, डबरा से 17, बैतूल के आमला बौद्ध मठ से 11 और छिंदवाड़ा-पाहुर्ना से 2 मामले चिह्नित किए हैं। गवाहों के इस्तेमाल में भी एक बड़ा पैटर्न सामने आया है। अब तक मिले 70 फर्जी पासपोर्ट में से करीब 50 मामलों में तीन लोग (गया प्रसाद गौतम, गुलाब राय और रियाल चैधरी उर्फ भंते मेतानंद) गवाह के तौर पर पेश हुए थे। कई पासपोर्ट आवेदनों में उनके मोबाइल नंबर भी दर्ज मिले हैं। एक ही मठ के पते और गवाहों का बार-बार इस्तेमाल जांच का अहम बिंदु बन गया है। एसटीएफ यह भी जांच कर रही है कि पासपोर्ट आवेदन कैसे प्रोसेस हुए। राहुल लोधा ने बताया, आरोपियों ने भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, डबरा और पाहुर्ना में मठों के पतों का इस्तेमाल करके पासपोर्ट बनवाए। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से पासपोर्ट तैयार किए गए थे। पासपोर्ट सेवा केंद्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में कुछ मुख्य आरोपियों के बीच संबंध भी मिले हैं। जांचकर्ताओं को पता चला कि गुलाब राय बैतूल के आमला में एक कैंप के दौरान रियाल चैधरी से मिला था और बाद में झांसी के एक कैंप में फिर मिला। 2022 में गुलाब राय अपने साथियों के साथ डबरा के अंबेडकर पार्क में एक कैंप में शामिल हुआ था। अब जांच को छह राज्यों- मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब तक बढ़ा दिया गया है, जहां एसटीएफ की टीमें संदिग्ध सदस्यों का पता लगाने में जुटी हैं। राहुल लोधा ने कहा, हमने अब तक 75 आरोपियों की पहचान की है। एक ही गवाह और मठ के पते का बार-बार इस्तेमाल ही वह पैटर्न था जिससे रैकेट का खुलासा हुआ।

यूपी के 50 लाख LPG उपभोक्ताओं पर सब्सिडी बंद होने का खतरा, लास्ट डेट से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

 रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने वाले प्रदेश के पचास लाख उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराना महंगा पड़ सकता है। इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। गैस कंपनियों की ओर से लगातार …

Like us share us

 एसआईआर को लेकर कई बड़े फैसले; चुनाव आयोग की बैठक में क्या-क्या हुआ?

चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की बैठक हुई है। इसी बीच चुनाव आयोग ने कई मुद्दों पर अपना पक्ष साफ किया है और एसआईआर को लेकर कई फैसले भी लिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा …

Like us share us

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक, फॉर्म-6 डिक्लेरेशन को बताया सही

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद चुनाव आयोग ने आंतरिक असहमति और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा कि किसी लोकतांत्रिक संस्था के भीतर विचार-विमर्श, आपत्तियां और सुझाव आना सामान्य …

Like us share us

भजन क्लबिंग में दिखे प्रधानमंत्री मोदी, क्या है भक्ति और कॉन्सर्ट के मेल का ये नया ट्रेंड?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित एक भजन क्लबिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजन का आनंद लिया। ये आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जनवरी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी भजन क्लबिंग का …

Like us share us

 केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी गई, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश, हेली सेवा भी रही बंद

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम यात्रा को शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। खराब मौसम के चलते शनिवार को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी संचालित नहीं हुई। …

Like us share us

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी, आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के 80 प्रतिशत से अधिक जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। लखनऊ समेत राज्य के बड़े हिस्से में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश को लेकर आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को बांदा जिले में 227 मिलीमीटर बारिश दर्ज …

Like us share us

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनावी तैयारियों के बीच भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस दौरै पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। दोनों नेताओं …

Like us share us

‘वह रायबरेली-अमेठी जाएंगे तो हम भी जा सकते हैं कन्नौज-इटावा’, सपा प्रमुख के दौरे पर अजय राय का पलटवार

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी के बीच अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से तनातनी और बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रमुख के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह भी इटावा, कन्नौज और सैफई जा सकते …

Like us share us

यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली पर सीएम योगी सख्त, रेड-ऑरेंज जोन अलर्ट पर, 24 घंटे में सहायता के निर्देश

 प्रदेश में खराब मौसम व लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मौसम पूर्वानुमान व चेतावनी के हवाले से रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क किया है। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि डीएम फील्ड में …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी: उ.प्र. के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button