newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

सीएस योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, गरीब की जमीन दबंगों से कब्जामुक्त करा दोषियों को सिखाएं सबक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में साफ संदेश दिया कि गरीब और कमजोर की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रायबरेली से पहुंचे बुजुर्ग ने मारपीट और रुपये छीनने की पीड़ा बताई तो मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि शांति, खुशहाली और सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाए।

किसी को घबराने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर उनका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।

रायबरेली से आए बुजुर्ग ने शरीर पर लगी चोट दिखाते हुए मुख्यमंत्री को अपना दर्द बताया। प्रकरण सुनाते-सुनाते उनका गला रुंध गया। कुछ लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की और रुपये छीन लिए।

कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए

कुछ लोगों ने दबंगों के जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी जमीनों को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए और राजस्व से जुड़े मामलों का अनावश्यक रूप से लंबित रहना स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।

Like us share us

Related Articles

Back to top button