Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

  मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप शासकीय भूमि का संरक्षण और जनहित में उसका उपयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। करीब 30 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में संबंधित पक्ष ने न्यायालय में आगे पैरवी न करने का अनुरोध किया है और मौके से भी कब्जा हटा लिया है। अब भूमि को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील प्रशासनिक सोच और शासकीय भूमि के संरक्षण को लेकर स्पष्ट नीति का असर अब पुराने लंबित मामलों में भी दिखाई दे रहा है। देवीपाटन मंडल में करीब 30 वर्ष से लंबित नजूल भूमि का एक प्रकरण प्रशासन की सक्रियता और प्रभावी निगरानी से नए मोड़ पर पहुंचा है मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की लगातार समीक्षा, निगरानी और प्रभावी पैरवी के बीच मामले के वादी ने न्यायालय में शपथ-पत्र देकर आगे पैरवी न करने और कार्यवाही समाप्त किए जाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही संबंधित पक्ष ने सरकारी भूमि से अपना करीब 30 वर्ष पुराना कब्जा भी स्वयं हटा लिया है।

      यह मामला गोंडा में मंडलायुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित नजूल भूखंड संख्या 514, 515, 524 और 525 से जुड़ा है। प्रकरण वर्ष 1997 से न्यायालय में लंबित था। वर्ष 2008 में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी मामले में विधिक पैरवी जारी रही। सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान के दौरान यह पुराना प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद देवीपाटन मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दोबारा समीक्षा शुरू की।

           पुराने नजूल भूमि प्रकरण की जानकारी सामने आने के बाद मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले की लगातार समीक्षा की। अभिलेखों और न्यायालयीन स्थिति की पड़ताल कराई गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सरकारी पक्ष मजबूती से रखने और शासकीय हितों की रक्षा के लिए प्रभावी विधिक पैरवी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान भूमि पर अवैध विद्यालय संचालित होने की बात भी सामने आई। प्रशासन ने मौके की स्थिति की पड़ताल कराई तो वहां वर्तमान में कोई विद्यार्थी या शिक्षक नहीं मिला। इसके बाद जमीन की वास्तविक स्थिति की निगरानी भी की गई।

            प्रकरण में वादी/अतिक्रमणकारी दयानन्द मिश्र की ओर से न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें उन्होंने वाद में आगे पैरवी न करने और कार्यवाही समाप्त किए जाने का अनुरोध किया है। मामले की अहम बात यह है कि संबंधित पक्ष ने न्यायालय में कानूनी पैरवी से पीछे हटने के साथ ही मौके से अपना कब्जा भी हटा लिया। इस तरह करीब तीन दशक से लंबित विवाद में एक ओर न्यायिक प्रक्रिया के स्तर पर बदलाव आया, वहीं दूसरी ओर जमीन की भौतिक स्थिति भी बदल गई।

  वर्ष 1997 में शुरू हुए विवाद को न्यायिक प्रक्रिया में करीब तीन दशक हो चुके थे। वर्ष 2008 के स्थगन आदेश के बाद भी मामला लंबित रहा। अब वर्ष 2026 में वादी के शपथ-पत्र और मौके से कब्जा हटने के बाद प्रशासन के सामने इन भूखंडों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि देवीपाटन आयुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित इन भूखंडों को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता और शासकीय संपत्तियों के संरक्षण की प्राथमिकता के तहत पुराने और लंबित मामलों की भी समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में तीन दशक पुराने इस नजूल भूमि प्रकरण की फाइल दोबारा खुली और न्यायिक स्थिति के साथ मौके की वास्तविक स्थिति भी परखी गई। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की निगरानी में हुई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन का फोकस इन भूखंडों की सुरक्षा और निर्धारित शासकीय उपयोग सुनिश्चित करने पर है। यह प्रकरण बताता है कि लंबे समय से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, मजबूत पैरवी और प्रशासनिक निगरानी के जरिए शासकीय हितों की रक्षा की जा सकती है।

Amity Business School लखनऊ ने ‘Innovation Week’ के तहत “वेब एंड क्रिएटिविटी” मेगा इवेंट का सफलतापूर्वक समापन किया

लखनऊ : एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस में चल रहे ‘इनोवेशन वीक’ (Innovation Week) के अंतर्गत, एमिटी बिजनेस स्कूल (ABS) के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेगा इवेंट “वेब एंड क्रिएटिविटी” का आज भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। लखनऊ में आयोजित इस समारोह में छात्रों की तकनीकी क्षमता, …

Like us share us

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील प्रशासनिक सोच और शासकीय भूमि के संरक्षण को लेकर स्पष्ट नीति का असर अब पुराने लंबित मामलों में भी दिखाई दे रहा है। देवीपाटन मंडल में करीब 30 वर्ष से लंबित नजूल भूमि का एक प्रकरण प्रशासन की सक्रियता और प्रभावी निगरानी से नए मोड़ पर पहुंचा …

Like us share us

फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे

फतहेपुर में दो मंजिला घर में आग लगने से दो गैस सिलेंडर फट गए। इससे दो मंजिला मकान की छत गिर गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई। मलवां कस्बा में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर पर सोमवार शाम खाना बनाते समय …

Like us share us

योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को रफ्तार, 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

विजय कुमार निगम लखनऊ:- ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर योगी सरकार ने विशेष अभियान की तैयारी की है। एक अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक सड़क मरम्मत का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सड़क की स्थिति से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने …

Like us share us

International Trade Show में 300 Gen Z-Gen Alphas के बीच कला-संस्कृति का ‘मुकाबला’

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- कहीं नृत्य की थिरकन और समूहगान के सुर तो कहीं कैनवास पर उतरती संस्कृति। कहीं नई पीढ़ी के हाथ पारंपरिक कला और शिल्प को आकार देते दिखे। आधुनिक कारोबार और वैश्विक अवसरों के मंच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में रविवार को जेन जी और जेन अल्फा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से …

Like us share us

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बेरोजगारों को सलाह, नौकरी के चक्कर मत पड़ो; टैक्सी चलाओ और लड़का बच्चे संग रहो

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बेरोजगारों को सलाह दे रहे हैं कि नौकरी-वौकरी के चक्कर में मत पड़ो। वह कहते नजर आ रहे हैं कि अपना चार घंटा ई-रिक्शा चलाओ और दोपहर में लड़के-बच्चों के साथ रहो। …

Like us share us

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान, सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

लखनऊ, (यूएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े चुनावी वादे किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा और शिक्षामित्रों को शिक्षक के रूप में सम्मान देने के साथ उनकी स्थिति …

Like us share us

यूपी में चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- अक्टूबर से फिर होगा वितरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी नौकरियों और गांवों के विकास को लेकर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नौजवानों के हक पर डकैती डाली, पिछड़ों-दलितों को योजनाओं से वंचित किया, नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, जिनके लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था, वही आज नए …

Like us share us

सीएस योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, गरीब की जमीन दबंगों से कब्जामुक्त करा दोषियों को सिखाएं सबक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में साफ संदेश दिया कि गरीब और कमजोर की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। रायबरेली से पहुंचे बुजुर्ग ने मारपीट …

Like us share us

CM योगी आदित्यनाथ ने 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले-निष्पक्षता और ईमानदारी से चयन

उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौ वर्ष में नौ लाख सरकारी नौकरी देने के अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने मंच पर 11 नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री योगी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button