उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आज सक्रिय  राजनीति में उतरने का ऐलान कर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। मित्तल ने साफ किया कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि स्वतंत्र मंच के जरिए जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत इसी प्रदेश से होगी। एक वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रशासनिक सेवा के दौरान जनता के बीच काम करते हुए उन्हें कई ऐसी हकीकतों का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि सरकारी मंजूरी, धन और नियम-कायदे मौजूद होने के बावजूद आम लोगों की अनेक समस्याएं वर्षों तक जस की तस पड़ी रहती हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों की आवाज सरकार तक पहुंच ही नहीं पाती और जिनकी आवाज पहुंचती भी है, उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाती।

मित्तल ने एक दूरदराज के गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के ग्रामीण पांचवीं कक्षा के आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालय की मांग कर रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, लेकिन वर्षों गुजर जाने के बाद भी विद्यालय का निर्माण शुरू नहीं हो सका। मित्तल के अनुसार, इस मामले में धन या नियमों की अड़चन नहीं थी, बल्कि इरादे की कमी सबसे बड़ी बाधा थी। उन्होंने एक भूमिहीन लाभार्थी का मामला भी सामने रखा, जिसे सरकारी दस्तावेजों में जमीन का आवंटन तो हो चुका था, लेकिन उसे जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल पाया। मित्तल ने दावा किया कि जांच में रिपोर्टों में अनियमितताएं सामने आईं और सुधारात्मक कार्रवाई भी की गई, लेकिन इसके बावजूद मामला आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने ऐसे मामलों में कथित तौर पर ऊपरी स्तर के हस्तक्षेप पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति को कानून और सरकारी व्यवस्था के तहत राहत मिलनी तय हो, तब भी उसे अपने अधिकार के लिए भटकना पड़े तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

राजनीति में आने के पीछे अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए मित्तल ने ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल आधारभूत सुविधाओं, असुरक्षित सड़कों, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में रोजगार की चुनौतियों को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि इन विषयों पर केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि गंभीर सार्वजनिक बहस और दीर्घकालिक नीति की जरूरत है। दिव्या मित्तल ने कहा कि वह ऐसी राजनीति करना चाहती हैं जिसमें इरादा, न्याय, संवेदनशीलता और दूरगामी सोच केंद्र में हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल मौजूदा नेताओं को हटाकर नए चेहरों को स्थापित करना नहीं है, बल्कि राजनीति के काम करने के तरीके में बदलाव लाना है।

किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए मित्तल ने कहा कि वह सीधे जनता के साथ काम करेंगी और अपना स्वतंत्र राजनीतिक मंच तैयार करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इस्तीफे के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गईं, जिनका उद्देश्य नए लोगों को सार्वजनिक जीवन में आने से हतोत्साहित करना था। मित्तल ने शिक्षकों, किसानों, विद्यार्थियों, चिकित्सकों, मजदूरों और वकीलों समेत समाज के अलग-अलग वर्गों से उनके अभियान से जुड़ने की अपील की। उनका कहना है कि सार्थक राजनीतिक बदलाव केवल किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि जनता की व्यापक भागीदारी से संभव है।

यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज और पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ी …

Like us share us

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का लोकार्पण, बोले- आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के पूरक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का भी मार्ग है। आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे को मजबूत करने वाली शक्तियां हैं। भारत आज आर्थिक, सामरिक, विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी शक्तियों …

Like us share us

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

 त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात तथा शीत ऋतु में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गो-आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध …

Like us share us

निपुण यूपी के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम दक्षताओं का आकलन करने के लिए योगी सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा-1 और 2 के विद्यार्थियों का निपुण …

Like us share us

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का दावा, हमने खोजे 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता; आयोग से मांगा जाएगा इनाम

 उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने मतदाता सूची में 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता खोजे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए प्रहरी उत्तर प्रदेश …

Like us share us

लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां राजधानी में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। इससे पहले गुरुवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई। व्रती महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर पूजन सामग्री जुटाई और पारंपरिक तरीके से लौकी की सब्जी, चने …

Like us share us

दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

 डेढ़ सौ मीटर की सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोग पिछले दो साल से जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर रहे थे। अब जाकर केकेसी छत्ते वाले पुल और ऐशबाग फ्लाइओवर से उतरने के बाद मिल एरिया की सड़क पर चलना मुश्किल था। छावनी परिषद, रेलवे के साथ ही आशियाना, तेलीबाग से आने …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर हिंदुओं को जागरूक रहने का संदेश, बोले-लगातार कम हो रहे वोटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों …

Like us share us

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …

Like us share us

Like us share us

Related Articles

Back to top button