ताजा खबरेबिज़नेसराष्ट्रीय

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने जारी किया 1.70लाख करोड़ का पैकेज

देश भर में 80 करोड़ गरीबों के लिए अगले तीन महीने तक मुफ्त आटा या चावल और 1 किलो दाल देने की घोषणा की गई ।

  • गरीबों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे ।
  • सभी डॉक्टर्स, नर्स और आशाकर्मियों के लिए 50 लाख के इंश्यूरेंस का एलान ।
  • मनरेगा के तहत मजदूरी 182 से बढ़ाकर 202 की गई ।
  • किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त( 2000 रुपये)अप्रैल माह के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी ।देश भर के 8 करोड़69 लाख किसानों को लाभ मिलेगा ।
  • 3 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं,दिव्यांगों को एक हजार रुपये की अतिरिक्त रकम दो किस्तों में जारी की जायेगी ।
  • 20 करोड़ महिला जनधन अकाउंट धारकों के खातों में अगले तीन माह तक 500 रुपये प्रति माह की रकम दी जाएगी ।
  • अगले तीन माह तक उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री सीलेंडर मिलेगा ।
  • संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के हित मे ,सरकार नियोक्ता और कर्मचारियों दोनों के पी एफ का 24 फीसदी योगदान का भुगतान अगले तीन माह तक खुद करेगी ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button