Main StoriesnewsTrending Storiesअपराधउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के वैशाली नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें भारी जनहानि हुई।

इस हृदयविदारक दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई है। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

एक ही गोतिया परिवार के 13 बच्चों की मौत, तीन घरों में पसरा मातम

वैशाली में मंगलवार देर शाम नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ। राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव हादसे ने ऐसा दर्द दिया है, जिसे भुला पाना परिवारों के लिए आसान नहीं होगा।

हादसे में तीन घरों के 13 बच्चों की मौत हो गई। मृतक आपस में गोतिया बताए जा रहे हैं। जिस गांव में कुछ समय पहले तक बच्चों की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब मातम और चीख-पुकार का माहौल है। परिजनों के लिए यह त्रासदी एक साथ कई अपनों को खोने का असहनीय सदमा बन गई है।

तीन घरों में पसरा मातम

श्राद्ध भोज में शामिल होने निकले थे बच्चे, रास्ते में काल बनी नाव

जानकारी के मुताबिक, बच्चे एक दिवंगत महिला के श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और कई लोग पानी में डूब गए।

Like us share us

Related Articles

Back to top button