

कानपुर देहात। ग्राम सुजानपुर, पोस्ट बैरी सवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 2 नवंबर 2026 को होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजक आचार्य अर्पित तिवारी (कानपुर वाले) के अनुसार, कथा में कथाव्यास श्री गोपाल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में पंडित मोहन त्रिवेदी भी उपस्थित रहेंगे।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण, श्रीगणेश एवं भगवान वासुदेव के मंगल स्मरण के साथ होगी।
आयोजक शुक्ला परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा 2 नवंबर को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय



