Editor's PickMain Storiesअंतरराष्ट्रीयताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

शेख हसीना का बड़ा ऐलान “हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, मुझे कोई नहीं रोक सकता”

नयी दिल्ली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपने देश लौटने का इरादा जाहिर किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह दिसंबर में भारत से बांग्लादेश वापस जाएंगी और उनका फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा। हसीना ने कहा कि अगर उनकी किस्मत में मौत लिखी है तो वह अपने देश की मिट्टी पर और अपने लोगों के बीच मरना पसंद करेंगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश में उन्हें मौत की सजा सुनाई जा चुकी है और वहां की सरकार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। एक समाचार एजेंसी को ईमेल के जरिए दिए जवाब में शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि उनके फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हसीना के मुताबिक, वह निर्वासन में रहना नहीं चाहतीं और अपने देश लौटकर अपने लोगों के बीच रहना चाहती हैं।

गौरतलब है कि हसीना ने इससे पहले अगस्त में भी दिसंबर के दौरान बांग्लादेश लौटने का इरादा जताया था। अब उन्होंने एक बार फिर अपने रुख को दोहराकर वहां की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत से बांग्लादेश पहुंचने के लिए वह कौन-सा रास्ता अपनाएंगी और उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख क्या होगी। शेख हसीना की वापसी का ऐलान इसलिए भी अहम है, क्योंकि बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने 2025 में उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। यह मामला वर्ष 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई से जुड़ा है। अदालत ने माना था कि उस दौरान हुई कार्रवाई के लिए हसीना जिम्मेदार थीं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के विरोध प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी हिंसा में करीब 1,400 लोगों की जान गई थी। हालांकि, हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लगातार खारिज किया है। उन्होंने न्यायाधिकरण के फैसले को भी स्वीकार नहीं किया और मुकदमे की निष्पक्षता तथा वैधता पर सवाल उठाए हैं। बांग्लादेश में वर्ष 2024 में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। देखते ही देखते आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी। इसके बाद वह भारत आ गई थीं। हसीना ने 2009 से अगस्त 2024 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। उनके सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक हालात लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। नई व्यवस्था के तहत हसीना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी आगे बढ़ी।बांग्लादेश सरकार कई बार भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग कर चुकी है। ऐसे में उनका स्वदेश लौटने का बयान भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर हसीना बांग्लादेश पहुंचती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किए जाने की आशंका है, क्योंकि उनके खिलाफ मौत की सजा का फैसला मौजूद है। फिलहाल उनकी वापसी की कोई ठोस योजना सार्वजनिक नहीं हुई है। इसके बावजूद हसीना का ताजा बयान संकेत देता है कि वह भारत में रहकर निर्वासन की जिंदगी बिताने के बजाय अपने देश लौटने के फैसले पर कायम हैं।

CM योगी: दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान

विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प …

Like us share us

विपक्ष की अराजकता और झूठ का गांव-गांव, घर-घर देंगे जवाब: पंकज चौधरी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी जी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है। यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब …

Like us share us

सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने कहा “UGC के नए नियमों पर फिर से विचार के लिए कमेटी बनाएंगे”

नयी दिल्ली । उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी के नए नियमों पर केंद्र सरकार दोबारा विचार कर रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कि वह यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने पर विचार कर रही …

Like us share us

विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ इनिंग

नयी दिल्ली ।, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 34 गेंदों में 43 रनों की अपनी पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी के रूप में चुना है। 38 वर्षीय कोहली क्रिकेट प्रेमी देश …

Like us share us

चुनाव आयोग ने बताया SSR का पूरा शेड्यूल, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी

नयी दिल्ली । भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) का पूरा टाइमलाइन घोषित कर दिया। इस प्रक्रिया का मकसद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने योग्य युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना है। आयोग के अनुसार, इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट रोल 30 नवंबर तक तैयार कर लिए जाएंगे …

Like us share us

जंतर-मंतर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूर्व जज की कमेटी करेगी जांचय वीडियो और शिकायतें सौंपने के निर्देश

नयी दिल्ली । जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस की कथित ज्यादती के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस घटना की जांच कर रही उच्चाधिकार प्राप्त समिति को अब तक पीड़ितों की ओर से बहुत कम शिकायतें मिली हैं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान …

Like us share us

राहुल गांधी को बड़ी राहत, सिखों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

प्रयागराज । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिख समुदाय से जुड़ी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चैहान की …

Like us share us

शेख हसीना का बड़ा ऐलान “हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, मुझे कोई नहीं रोक सकता”

नयी दिल्ली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपने देश लौटने का इरादा जाहिर किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह दिसंबर में भारत से बांग्लादेश वापस जाएंगी और उनका फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा। हसीना ने कहा कि अगर उनकी किस्मत में मौत लिखी है तो वह …

Like us share us

आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना अवॉर्ड के लिए नामित

दुबई । भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेशी बल्लेबाज सोभना मोस्तरी को अक्टूबर 2026 के लिए आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन …

Like us share us

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला, क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, पूछताछ में जांच अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

नयी दिल्ली । दिल्ली में सरकारी आदेशों के कथित उल्लंघन, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन और अनाधिकृत प्रवेश के मामलों में पूछताछ के लिए सीजेपी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका राजौरी गार्डन स्थित दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दोनों नेताओं से 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सामान्य जांच …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button