Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी को बड़ी राहत, सिखों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

प्रयागराज । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिख समुदाय से जुड़ी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चैहान की एकल पीठ ने वाराणसी निवासी नागेश्वर मिश्रा और अन्य याचिकाकर्ताओं की याचिका पर यह फैसला सुनाया। यह याचिका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 528 के तहत दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने पहले वाराणसी की अदालत में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

याचिकाकर्ता नागेश्वर मिश्रा ने राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों को लेकर सारनाथ थाने में शिकायत दी थी। जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। 28 नवंबर 2024 को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-प्प्) ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। अदालत ने उस समय कहा था कि कथित टिप्पणी अमेरिका में की गई थी, इसलिए मामले में क्षेत्राधिकार का सवाल उठता है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने एमपी-एमएलए कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की, जिसे 21 जुलाई 2025 को स्वीकार कर लिया गया। बाद में मामले की दोबारा सुनवाई हुई, लेकिन। एसीजेएम-प्ट कोर्ट ने भी इसे खारिज कर दिया। मामले में राहुल गांधी ने 25 अगस्त को एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना लिखित जवाब दाखिल किया था। उन्होंने याचिकाकर्ता की ओर से की गई कानूनी कार्रवाई को राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने खुद को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा था कि वह सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हैं। उनके मुताबिक, अमेरिका में दिए गए बयान का उद्देश्य सिख समुदाय के अधिकारों और देश के प्रति उसके योगदान को रेखांकित करना था। यह विवाद राहुल गांधी की 10 सितंबर 2024 की अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है। उन्होंने कहा था कि भारत में सिख समुदाय के लोगों के मन में यह चिंता है कि क्या उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने तथा गुरुद्वारे जाने की आजादी मिलेगी। राहुल ने कहा था कि यह सवाल केवल सिख समुदाय का नहीं, बल्कि भारत के सभी धर्मों और समुदायों के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर भी सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि भाजपा भारत की विविधता और अलग-अलग राज्यों की भाषाओं, परंपराओं तथा संस्कृति को समान महत्व नहीं देती। हाईकोर्ट के ताजा फैसले से राहुल गांधी को इस मामले में राहत मिली है। अदालत ने एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

CM योगी: दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान

विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प …

Like us share us

विपक्ष की अराजकता और झूठ का गांव-गांव, घर-घर देंगे जवाब: पंकज चौधरी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी जी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है। यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब …

Like us share us

सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने कहा “UGC के नए नियमों पर फिर से विचार के लिए कमेटी बनाएंगे”

नयी दिल्ली । उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी के नए नियमों पर केंद्र सरकार दोबारा विचार कर रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कि वह यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने पर विचार कर रही …

Like us share us

विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ इनिंग

नयी दिल्ली ।, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 34 गेंदों में 43 रनों की अपनी पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी के रूप में चुना है। 38 वर्षीय कोहली क्रिकेट प्रेमी देश …

Like us share us

चुनाव आयोग ने बताया SSR का पूरा शेड्यूल, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी

नयी दिल्ली । भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) का पूरा टाइमलाइन घोषित कर दिया। इस प्रक्रिया का मकसद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने योग्य युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना है। आयोग के अनुसार, इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट रोल 30 नवंबर तक तैयार कर लिए जाएंगे …

Like us share us

जंतर-मंतर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूर्व जज की कमेटी करेगी जांचय वीडियो और शिकायतें सौंपने के निर्देश

नयी दिल्ली । जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस की कथित ज्यादती के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस घटना की जांच कर रही उच्चाधिकार प्राप्त समिति को अब तक पीड़ितों की ओर से बहुत कम शिकायतें मिली हैं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान …

Like us share us

राहुल गांधी को बड़ी राहत, सिखों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

प्रयागराज । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिख समुदाय से जुड़ी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चैहान की …

Like us share us

शेख हसीना का बड़ा ऐलान “हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, मुझे कोई नहीं रोक सकता”

नयी दिल्ली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपने देश लौटने का इरादा जाहिर किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह दिसंबर में भारत से बांग्लादेश वापस जाएंगी और उनका फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा। हसीना ने कहा कि अगर उनकी किस्मत में मौत लिखी है तो वह …

Like us share us

आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना अवॉर्ड के लिए नामित

दुबई । भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेशी बल्लेबाज सोभना मोस्तरी को अक्टूबर 2026 के लिए आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन …

Like us share us

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला, क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, पूछताछ में जांच अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

नयी दिल्ली । दिल्ली में सरकारी आदेशों के कथित उल्लंघन, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन और अनाधिकृत प्रवेश के मामलों में पूछताछ के लिए सीजेपी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका राजौरी गार्डन स्थित दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दोनों नेताओं से 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सामान्य जांच …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button