Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीय

BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे संविधान चैक पर आयोजित होगी। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर साझा कर लोगों से इसमें शामिल होने और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है। पोस्टर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है। दीपके ने अपनी पोस्ट में कहा कि संविधान दिवस पर लोगों को एक साथ आकर लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और दिखाए रास्ते पर चलने की अपील भी की है। नागपुर की यह रैली ऐसे समय हो रही है, जब अभिजीत दीपके हाल ही में गोवा के पणजी में जनसभा कर चुके हैं। 22 नवंबर को आयोजित इस सभा में उन्होंने केंद्र और गोवा की भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया था।

दीपके का दावा था कि सरकार आम लोगों से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया गया था। पार्टी लगातार चुनाव प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर भाजपा तथा चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। ऐसे में नागपुर की रैली में भी इन मुद्दों के उठने की संभावना है। नागपुर में रैली आयोजित करने का फैसला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय भी इसी शहर में स्थित है। नागपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक केंद्र माना जाता रहा है। ऐसे में संविधान दिवस पर इसी शहर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का नारा बुलंद करना भाजपा के लिए राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। दीपके की रणनीति को भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश भी माना जा रहा है। नागपुर में हालिया विधान परिषद चुनाव के नतीजे भी चर्चा में रहे। कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हराया था। वंजारी ने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी थी। मुख्यमंत्री फडणवीस, नितिन गडकरी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया था। इसके बावजूद उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। उम्मीदवार चयन को लेकर नाराजगी, पार्टी के भीतर गुटबाजी और बागी उम्मीदवारों की भूमिका को हार की संभावित वजहों में गिना गया।

अब संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली से नागपुर की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस कार्यक्रम में कितनी भीड़ जुटती है और इसका स्थानीय राजनीति पर क्या असर पड़ता है, यह 26 नवंबर के बाद ही स्पष्ट होगा।

CM योगी “सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान”

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

Like us share us

PM मोदी “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा”

नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी …

Like us share us

यूपी चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

Like us share us

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान, 2027 में आप और कांग्रेस से होगी टक्कर

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

Like us share us

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ीं मुश्किलें, तीनों आरोप जांच में सही पाए गए..!

बरेली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नए नियमों को लेकर विरोध जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी और मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही …

Like us share us

BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे …

Like us share us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और …

Like us share us

काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर

वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर …

Like us share us

रंग लाई पीएम मोदी की अपील! अप्रैल-अक्टूबर में सोने का आयात 40% गिरा; हाई से 65 लाख रुपये/KG सस्ता हुआ गोल्ड

सोने-चांदी (Gold-Silver) में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर 23 नवंबर को ब्रेक लग गया और निचले स्तरों से गोल्ड और सिल्वर में रिकवरी देखने को मिली व कीमतों में तेजी आई। इस बीच सोने के निर्यात पर एक अपडेट आया। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि …

Like us share us

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे घाट, योगी सरकार की व्यापक तैयारी; मंत्री जयवीर सिंह होंगे शामिल

काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित होते हैं और गंगा की लहरों पर उनकी रोशनी झिलमिलाती है, तो ऐसा लगता है मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। घाटों पर गूंजते मंत्र, मां गंगा की भव्य आरती और दीपों की अलौकिक छटा देवाधिदेव महादेव की नगरी को अद्भुत …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button