Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा कि देश में 10 साल पहले जहां केवल 60 मिलियन से 250 मिलियन कनेक्शन हुआ करते थे, वहीं आज भारत में एक अरब से ज्यादा इंटरनेट और ब्रॉडबैंड कनेक्शन का एक अदृश्य हाईवे मौजूद है। इसके अलावा, 133 करोड़ मोबाइल कनेक्शन हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि देश में अत्याधुनिक 5जी तकनीक को दुनिया में सबसे तेज गति से लागू किया गया है।

भारत आज 5जी के 50 करोड़ ग्राहक हैं, और भारत 6जी एलायंस के जरिए हम 6जी के मानक तय करने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह भारत में टेलीकॉम तकनीकों के विस्तार के लिए एक बेहद मजबूत आधार और मंच तैयार कर रहा है। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पिछले एक दशक में, सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि भारत तकनीक का केवल उपभोक्ता रहने के बजाय, अब तकनीक का निर्माता बन गया है। कई मायनों में, भारत अब एक इनोवेटर बन गया है, जो अब दुनिया के लिए नवाचार का केंद्र है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टेलीकॉम सेक्टर स्टार्टअप्स और सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की समस्याओं का समाधान करने के लिए एजवाइजरी पैनल के गठन का ऐलान किया। सिंधिया ने कहा ,मैं आज एक घोषणा करना चाहता हूं कि मैं अपने स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए एक एडवाइजरी ग्रुप बनाना चाहता हूं। यह ठीक वैसे ही है जैसा मैंने टीएसपी (टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स) के लिए बनाया है। यह समूह नियमित रूप से मुझसे मिलेगा और मुझे आपकी समस्याओं के बारे में बताएगा, ताकि हम उनका समाधान निकाल सकें।

CM योगी “सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान”

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

Like us share us

PM मोदी “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा”

नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी …

Like us share us

यूपी चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

Like us share us

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान, 2027 में आप और कांग्रेस से होगी टक्कर

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

Like us share us

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ीं मुश्किलें, तीनों आरोप जांच में सही पाए गए..!

बरेली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नए नियमों को लेकर विरोध जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी और मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही …

Like us share us

BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे …

Like us share us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और …

Like us share us

काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर

वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर …

Like us share us

रंग लाई पीएम मोदी की अपील! अप्रैल-अक्टूबर में सोने का आयात 40% गिरा; हाई से 65 लाख रुपये/KG सस्ता हुआ गोल्ड

सोने-चांदी (Gold-Silver) में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर 23 नवंबर को ब्रेक लग गया और निचले स्तरों से गोल्ड और सिल्वर में रिकवरी देखने को मिली व कीमतों में तेजी आई। इस बीच सोने के निर्यात पर एक अपडेट आया। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि …

Like us share us

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे घाट, योगी सरकार की व्यापक तैयारी; मंत्री जयवीर सिंह होंगे शामिल

काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित होते हैं और गंगा की लहरों पर उनकी रोशनी झिलमिलाती है, तो ऐसा लगता है मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। घाटों पर गूंजते मंत्र, मां गंगा की भव्य आरती और दीपों की अलौकिक छटा देवाधिदेव महादेव की नगरी को अद्भुत …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button