Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर

वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसके लिए जीपीएस आधारित डिजिटल ऑडियो टूर तैयार किया है। वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर के माध्यम से पर्यटक बिना किसी गाइड के अपनी सुविधा के अनुसार घाटों का भ्रमण कर सकेंगे। यह सुविधा यूपी टूरिज्म के आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसकी खासियत यह है कि पर्यटक पैदल घूमते हुए या नाव से गंगा विहार के दौरान घाटों की कहानियां सुन सकते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, डिजिटल ऑडियो टूर में काशी के सभी 84 घाटों के लिए अलग-अलग ऑडियो अध्याय तैयार किए गए हैं।

इनमें संबंधित घाट का इतिहास, धार्मिक महत्व और उससे जुड़ी पौराणिक कथाओं की जानकारी दी गई है। इस सुविधा में जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पर्यटक जैसे ही किसी घाट के निर्धारित क्षेत्र में पहुंचेंगे, मोबाइल एप उनकी लोकेशन पहचानकर संबंधित घाट का ऑडियो चलाना शुरू कर देगा। निर्धारित स्थान से दूर जाने पर ऑडियो रुक सकता है और दोबारा वहां पहुंचने पर फिर शुरू हो सकता है। इसके अलावा पर्यटक अपनी पसंद से किसी भी घाट का चयन करके उसकी कहानी सुन सकते हैं। इस डिजिटल सुविधा को भारतीय और विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम और उर्दू भाषाएं शामिल हैं। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई भाषा में भी ऑडियो उपलब्ध होगा। इस तरह कुल 15 भाषाओं में काशी के घाटों का इतिहास सुना जा सकेगा। पैदल भ्रमण और नाव यात्रा, दोनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑडियो के साथ पर्यटकों को घाटों की तस्वीरें, लिखित विवरण और इंटरैक्टिव मैप भी मिलेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार ऑडियो को रोक सकते हैं, दोबारा शुरू कर सकते हैं और अगले घाट की जानकारी सुन सकते हैं। एप भ्रमण के दौरान देखे गए घाटों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखेगा। यदि कोई पर्यटक बीच में यात्रा रोक देता है, तो अगली बार वहीं से ऑडियो टूर जारी कर सकेगा, जहां उसने इसे छोड़ा था। इस सुविधा का एक बड़ा फायदा यह है कि पर्यटक ऑडियो टूर को पहले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद घाटों का भ्रमण करते समय लगातार इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। वाराणसी से बाहर रहने वाले लोग भी इस डिजिटल टूर के जरिए काशी के 84 घाटों की कहानियां सुन सकेंगे। पर्यटकों को अपने एंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल में यूपी टूरिज्म का आधिकारिक एप खोलना होगा। इसके बाद वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर विकल्प चुनकर भाषा और पैदल या नाव यात्रा का विकल्प तय करना होगा। जीपीएस  आधारित भ्रमण के लिए स्टार्ट टूर एट लोकेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, बिना इंटरनेट या वाराणसी से बाहर ऑडियो सुनने के लिए इनेबल ऑफलाइन,रिमोट टूर विकल्प उपलब्ध है। इस सुविधा के लिए किसी खाते में लॉगिन करना अनिवार्य नहीं होगा। डिजिटल ऑडियो टूर के जरिए काशी की विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और पर्यटन अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है।

CM योगी “सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान”

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

Like us share us

PM मोदी “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा”

नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी …

Like us share us

यूपी चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

Like us share us

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान, 2027 में आप और कांग्रेस से होगी टक्कर

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

Like us share us

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ीं मुश्किलें, तीनों आरोप जांच में सही पाए गए..!

बरेली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नए नियमों को लेकर विरोध जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी और मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही …

Like us share us

BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे …

Like us share us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और …

Like us share us

काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर

वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर …

Like us share us

रंग लाई पीएम मोदी की अपील! अप्रैल-अक्टूबर में सोने का आयात 40% गिरा; हाई से 65 लाख रुपये/KG सस्ता हुआ गोल्ड

सोने-चांदी (Gold-Silver) में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर 23 नवंबर को ब्रेक लग गया और निचले स्तरों से गोल्ड और सिल्वर में रिकवरी देखने को मिली व कीमतों में तेजी आई। इस बीच सोने के निर्यात पर एक अपडेट आया। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि …

Like us share us

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे घाट, योगी सरकार की व्यापक तैयारी; मंत्री जयवीर सिंह होंगे शामिल

काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित होते हैं और गंगा की लहरों पर उनकी रोशनी झिलमिलाती है, तो ऐसा लगता है मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। घाटों पर गूंजते मंत्र, मां गंगा की भव्य आरती और दीपों की अलौकिक छटा देवाधिदेव महादेव की नगरी को अद्भुत …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button