
नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। दोनों पार्टियों के साथ आने से पंजाब का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अब इनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों से होगा। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

भाजपा और अकाली दल का राजनीतिक गठबंधन करीब 24 साल तक चला था। दोनों दलों ने पहली बार 1996 में हाथ मिलाया और 1997 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाई थी। उस चुनाव में कुल 117 सीटों में से अकाली दल ने 92 और भाजपा ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अकाली दल को 75 और भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद गठबंधन ने 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज कर सरकार बनाई। हालांकि, 2017 के चुनाव में गठबंधन को सत्ता गंवानी पड़ी। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 77 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। दोनों दलों के रिश्तों में सबसे बड़ी दरार साल 2020 में आई। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था। अकाली दल ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा से दूरी बना ली। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अकाली दल ने एनडीए से बाहर निकलने का ऐलान किया। पार्टी ने किसानों की फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के रुख को गठबंधन छोड़ने की वजह बताया था। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं, अकाली दल को केवल 4 और भाजपा को 2 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। नवंबर की शुरुआत में सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि कुछ ही दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब का दुश्मन बताते हुए कहा था कि उनकी पार्टी उन दलों के साथ आने को तैयार है, जिनकी विचारधारा पंजाब के हितों से मेल खाती है। भाजपा पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है, जिसमें सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, तरुण चुग, मनप्रीत सिंह बादल, परनीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। अब एसएडी-बीजेपी गठबंधन के सामने सीटों का बंटवारा, चुनावी रणनीति और साझा एजेंडा तय करने की चुनौती होगी। छह साल बाद दोनों दलों की वापसी से पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बन गए हैं।
CM योगी “सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …
PM मोदी “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा”
नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी …
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ीं मुश्किलें, तीनों आरोप जांच में सही पाए गए..!
बरेली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नए नियमों को लेकर विरोध जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी और मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही …
BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली
मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया
नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और …
काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर
वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर …





