
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से गठबंधन में तल्खी बढ़ती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को केवल 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस पहले ही 181 सीटों की सूची सपा को सौंप चुकी है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी नाराजगी जताई है। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और वरिष्ठ नेता राजीव राय ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि पहले दौर की बातचीत में कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन सीटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 13, पूर्वांचल की 7 और अवध तथा मध्य उत्तर प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी खुलासा किया था कि कांग्रेस की तरफ से 181 विधानसभा सीटों की सूची दी गई है। दोनों दलों की मांग और प्रस्ताव के बीच बड़ा अंतर होने से सीट बंटवारे का मामला उलझता नजर आ रहा है। सपा की तरफ से 26 सीटों के प्रस्ताव का खुलासा होने के बाद कांग्रेस खेमे में नाराजगी दिखाई देने लगी है।

गठबंधन की बातचीत में शामिल कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ष्हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। हमने गठबंधन में सम्मानजनक सीटें देने की बात कही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक सीटें मिलनी चाहिए। कांग्रेस की दलील है कि गठबंधन में दोनों दलों की राजनीतिक ताकत और चुनावी योगदान को ध्यान में रखकर सीटों का बंटवारा होना चाहिए। पहले दौर की बातचीत के बाद दोनों दलों की तरफ से तीन दिनों के भीतर सीटों की अंतिम सूची जारी करने की बात कही गई थी। लेकिन 181 सीटों की मांग और 26 सीटों के प्रस्ताव के बीच बड़ा अंतर होने से बातचीत की राह आसान नहीं दिख रही है। समाजवादी पार्टी ने अपनी वार्ता कमेटी में अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को भी शामिल किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी सीटों के बंटवारे पर अपने स्तर से पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना चाहती है। अब दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर राजनीतिक गलियारों की निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस जहां सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग कर रही है, वहीं सपा अपने प्रस्ताव के आधार पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। आने वाली बैठक में दोनों पार्टियां सीटों की संख्या पर सहमति बना पाती हैं या नहीं, यह गठबंधन की आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है और सीट बंटवारे पर अंतिम समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
CM योगी “सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …
PM मोदी “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा”
नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी …
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ीं मुश्किलें, तीनों आरोप जांच में सही पाए गए..!
बरेली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नए नियमों को लेकर विरोध जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी और मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही …
BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली
मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया
नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और …
काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर
वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर …





